ताज़ा खबरें
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव
'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने पार्टी से निष्कासित या निलंबित पांच नेताओं को वापस बहाल कर दिया है। सपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आज (शनिवार) बताया, ‘‘बिजनौर जिले की विधायक श्रीमती रूचिवीर के विधान मंडल दल से निलंबन एवं निष्कासन को समाप्त कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अनुमति से बिजनौर के पूर्व सांसद यशवीर सिंह, बिजनौर के पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अंसारी, बिजनौर नगीना के शेख खलीकुर्रहमान तथा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य खुशनूद खां का भी निलंबन वापस ले लिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख