ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

नई दिल्ली: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह पर दिए गए प्रियंका गांधी वाद्रा के बयान से हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का धर्मनिरपेक्षता को लेकर निश्चित रुख होता तो देश आज ऐसे हालात का सामना नहीं कर रहा होता।

विजयन ने कहा कि रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुद्दे में कांग्रेस पार्टी का रुख इतिहास का हिस्सा है और यह पार्टी मस्जिद का ढांच ध्वस्त किये जाने के समय मूकदर्शक बनी हुई थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने मंगलवार को कहा था कि भगवान राम सबमें हैं और सबके हैं तथा ऐसे में पांच अगस्त को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए होने जा रहा भूमि पूजन राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का कार्यक्रम बनना चाहिए।

बता दें कि वहीं, कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में अहम सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने बुधवार को प्रस्ताव पारित कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाद्रा द्वारा दिए गए बयान पर अप्रसन्नता जताई। 

 

मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय नेतृत्व की हुई बैठक में पार्टी ने प्रस्ताव को स्वीकार किया और कहा कि बयान गलत समय पर दिया गया। पार्टी ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा बेवक्त दिए गए बयान पर हम अपनी अप्रसन्नता जताते हैं। 

हालांकि, पार्टी ने इस घटना को तूल नहीं देने का फैसला किया और कहा कि वह इस पर चर्चा दोबारा शुरू करने को लेकर अनिच्छुक है। पार्टी ने कहा, आईयूएमएल ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया था और उसके बाद अब यह अध्याय समाप्त हो चुका है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख