ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन और केन्द्रीय मंत्री के.जे. अल्फोंस और अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को कोच्चि में आपातकालीन बैठक की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ग्रस्त केरल के लिए 500 करोड़ रूपये की अंतरिम राहत देने की घोषणा की है। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने केन्द्र से दो हजार करोड़ रूपये की आपात सहायता राशि की मांग की थी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते राज्यों को करीब 2,500 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है।

पीएम मोदी का हवाई सर्वे

राज्य की स्थिति की समीक्षा के लिये केरल दौरे पर गए पीएम कोच्चि में हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। भारी बारिश के चलते हवाई दौरे से वापस आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से कोच्चि में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन, राज्यपाल पी. सदाशिवम और केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस भी हैं। पीएम मोदी तिरूवनंतपुरम से सुबह कोच्चि पहुंचे थे। 

 

बाढ़ से केरल की स्थिति बेहद खराब

कोच्चि में सुबह भारी बारिश हुई जबकि एक शताब्दी में सबसे मुश्किल घड़ी से जूझ रहे केरल के कई हिस्सों की स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। अब तक कुल मरनेवालों में ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले सिर्फ दो दिनों के भीतर ही 150 लोग मारे गए हैं। मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने लगातार बारिश, भारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण बनी स्थिति का काफी भयावह करार दिया है।

बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गए कई कैम्प

बाढ़ में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए जोर शोर से राहत और बचाव का काम चल रहा है। राज्य के मंत्री सा रा महेश ने ट्वीट कर बताया कि शाम तक राहत और बचाव का काम पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री आज बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे। उधर, बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत कैम्प बनाए गए हैं। उन राहत कैम्पों में खान, पानी, डॉक्टर्स और अन्य सभी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।

शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्री पी. विजयन, राज्यपाल पी. सदाशिवम और केंद्रीय मंत्री के.जे. अल्फोंस ने अगवानी की। इससे पहले दिन में मोदी ने नई दिल्ली से केरल के मुख्यमंत्री से बातचीत की थी और उनसे स्थिति के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार की सुबह ट्वीट कर कहा था- ‘केरल में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां के लिए रवाना हो रहा हूं।’

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘केरल के लोगों के दुखदर्द पर पिछले कुछ दिनों से उनका ध्यान है। वह राहत एवं बचाव अभियानों की स्थिति की समीक्षा करेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।’ पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद शुक्रवार को केरल रवाना हुए थे। केरल में बाढ़ का कहर: केजरीवाल ने किया 10 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख