ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

कोट्टायम: केरल में एक नन ने उत्तर भारत के डायोसीस के कैथोलिक बिशप पर आरोप लगाया कि उसने पास के एक कस्बे में चार साल पहले उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया था। नन ने इस बाबत पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कोट्टायम जिला पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में नन ने आरोप लगाया है कि उसका 13 बार यौन उत्पीड़न किया गया है।

उन्होंने बताया कि नन ने कहा है कि 2014 में जिले के कुरावलंगद क्षेत्र में एक अनाथालय के नजदीक एक गेस्ट हाउस में पहली बार उसका यौन शोषण किया गया। नन ने दावा किया कि उसने गिरजाघर के अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच बिशप ने नन के खिलाफ एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि उसका तबादला करने की वजह से ही वह बदला ले रही हैं। जिला पुलिस प्रमुख ने पुलिस उपाधीक्षक को दोनों शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख