ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव
'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

कोच्चि: कोच्चि के तट पर पनामा में पंजीकृत एक मालवाहक पोत ने मछली पकड़ने वाली एक नौका को टक्कर मार दी। इसमें दो भारतीय मछुआरों की मौत हो गई और 11 जख्मी हो गए। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मारे गए मछुआरों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। नाव पर 14 मछुआरे सवार थे। ज्यादातर तमिलनाडु और असम के मछुआरे थे। पुलिस महानिरीक्षक (एर्नाकुलम रेंज) पी विजयन ने कहा कि नौसेना और तट रक्षक की खोज के बाद पोत को उसके चालक दल के सदस्यों के साथ हिरासत में ले लिया गया है। केरल के अधिकारी जहाज के कप्तान और हादसे के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए केंद्र से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। ताचेनकारी ने कहा, जहाज को हिरासत में लेने का एक प्रावधान है। केरल के मत्स्य पालन मंत्री जे़ मर्सीकुट्टायम्मा ने कहा कि जहाज के कप्तान और चालक दल के सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज हो सकता है। पुलिस ने कहा कि घायल मछुआरों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। नौके पर सवार एक अन्य व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। वहीं घायल हुए 11 लोगों को दूसरी नौका पर सवार मछुआरों ने बचाया।

बचाए गये मछुआरों ने बताया कि मछली पकड़ने के बाद वह नौका का लंगर उठा रहे थे, उसी दौरान जहाज ने टक्कर मारी। समुद्र में केरल तट पर विदेशी पोत से टक्कर की यह दूसरी घटना है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख