ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव
'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

तिरूवनंतपुरम: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख शोभा ओझा ने नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार के तीन साल के शासन की आलोचना करते हुए आज (शुक्रवार) कहा कि यह ‘‘वायदों के टूटने और सपनों के बिखरने का शासनकाल रहा है। उन्होंने केंद्र पर अपनी तीसरी वषर्गांठ का जश्न मनाने के लिए 2000 करोड़ रूपये खर्च करने का आरोप लगाया ताकि ‘‘खोखले’’ वायदों को छुपाया जा सके। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार के तीन साल वायदों के टूटने और सपनों के बिखरने की कहानी है। हम उनके तीन साल का मूल्यांकन अक्खड़पन, शब्दाडंबर और अतिशयोक्ति के तौर पर कर सकते हैं।’’ शोभा ने कहा, ‘‘कोई आश्चर्य की बात नहीं कि सरकार कामकाज की विफलता का जश्न मनाने के लिए 2,000 करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन की तीन साल की सफलता की कहानी सिर्फ मीडिया प्रबंधन, प्रचार और निर्थक बातें रही हंै। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित कई राज्यों से भ्रष्टाचार की खबरें हैं, लेकिन भगवा पार्टी और मोदी मुद्दे पर पूरी तरह से खामोश हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश का व्यापमं घोटाला, छत्तीसगढ़ का पीडीएस घोटाला, गुजरात का भूमि घोटाला, अरूणाचल प्रदेश का बांध घोटाला तथा कई अन्य घोटाले गिनाते हुए पूछा, ‘‘ क्यों मोदी सरकार जांच कराने से संकोच कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा की तीन साल की सरकार के दौरान देश की सीमाएं पूरी तरह से असुरक्षित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार होते आतंकी हमले, सीमा पर संघषर्विराम का उल्लंघन, सीमापार से घुसपैठ इसे साबित करते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख