ताज़ा खबरें
दिल्ली सरकार ने श्रमिकों का न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की
आरोपी अक्षय शिंदे को गोली मारने से बचा जा सकता था: बॉम्बे हाई कोर्ट
कंगना के कृषि कानूनों पर दिए बयान पर घमासान, बीजेपी ने बनाई दूरी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शामिल हो गए हैं। पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रदेश की आप सरकार में ढ़ाई साल के भीतर यह चौथी बार कैबिनेट में बदलाव किया गया है। नए मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉ. रवजोत सिंह, तरुनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री मान ने अपने पांचों नए मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में आए नए मंत्रियों पर पूरा भरोसा जताया है। डॉ. रवजोत सिंह को स्थानीय निकाय विभाग व संसदीय कार्य का मंत्री बनाया गया है। यह जिम्मेदारी पहले बलकार सिंह के पास थी। जबकि लालजीत भुल्लर से ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग लेकर नए बने मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद को दिया गया है। जबकि मुख्यमंत्री ने जेल विभाग छोड़ कर यह जिम्मेदारी लालजीत भुल्लर को सौंप दी है। वहीं, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का कद कैबिनेट में बढ़ाया गया है।

उन्हें लोक संपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी सौपी गई है। अहम बात यह हैं कि मुख्यमंत्री ने चार पुराने मंत्रियों के विभाग का तो आवंटन नए मंत्रियों में किया ही है साथ ही अपने दो विभाग शहरी विकास और उद्योग को भी छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री ने सात मंत्रियों के विभागों में कोई छेड़छाड़ नहीं की है। जिसमें हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. बलबीर, लाल चंद कटारूचक और हरभजन सिंह ईटीओ शामिल हैं।

कमोवेश हरजोत बैंस से भी कोई विभाग लिया तो नहीं गया लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री ने लोक संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। आम आदमी पार्टी की सरकार में वह तीसरे लोक संपर्क विभाग के मंत्री होंगे। सबसे पहले यह जिम्मेदारी अमन अरोड़ा को सौंपी गई थी। बाद में यह जिम्मेदारी चेतन सिंह जौड़ेमाजरा के पास आई थी।

कमोवेश इसी प्रकार इंदरबीर सिंह निज्जर को स्थानीय निकाय विभाग दिया गया था। उसके बाद यह जिम्मेदारी बलकार सिद्धू और अब डॉ. रवजोत सिंह के पास है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत में भी तीसरी बार बदलाव किया गया है। पहले यह जिम्मेदारी कुलदीप सिंह धालीवाल के पास थी। जिसके बाद यह विभाग लालजीत भुल्लर को दिया गया था। अब तरुणप्रीत इस विभाग को देखेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख