ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पुडुचेरी: पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी का महंगा आईफोन शनिवार को उस वक्त गायब हो गया जब वह यहां ‘हरित पुडुचेरी और जल समृद्ध पुडुचेरी’ अभियान में हिस्सा लेने एक झील के किनारे पहुंची थीं। जल निकाय के संरक्षण के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और अधिकारियों के साथ यहां पहुंचीं पूर्व आईपीएस अधिकारी का फोन काफी तलाशी के बाद एक झाड़ी में मिला लेकिन यह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।

यह फोन तब गिर गया था जब बेदी एक बैलगाड़ी में सवार हुई थीं। राज निवास के एक अधिकारी ने बताया कि बेदी ने एक दूसरे मोबाइल फोन से अपना नंबर मिलाया और फिर रिंगटोन की आवाज से झाड़ियों में गिरे अपने आईफोन तक पहुंचीं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख