- Details
इंदौर: पुलिसकर्मियों की कम तनख्वाह को लेकर युवा कॉन्स्टेबल का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शिकायती लहजे में लिखा पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कॉन्स्टेबल ने पुलिसकर्मियों के बेहद मुश्किल हालात में नौकरी करने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से गुहार की है कि पुलिस वालों की पगार बढ़ाकर इतनी कर दी जाए, जिससे वे कम से कम अपना परिवार पाल सकें। राज्य के बुरहानपुर जिले में तैनात सूरजसिंह चूंडावत (28) ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र को 21 अप्रैल को फेसबुक पर पोस्ट किया था। हिन्दी में लिखे गए इस पत्र को फेसबुक पर अब तक 900 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इसे 250 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। सोशल मैसेजिंग सेवा वाट्सऐप पर भी इस पत्र को आगे बढ़ाया जा रहा है। चूंडावत ने पत्र के पहले पैराग्राफ में हालांकि चौहान की तारीफ करते हुए लिखा है कि उन्होंने प्रदेश को समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए काफी कुछ किया है। लेकिन अगले ही पैराग्राफ में वह मुख्यमंत्री पर सवाल भी दागा है। वे लिखते हैं, 'पर क्या पुलिस वाला होना कोई गुनाह है, जो हम सबसे कम सैलरी में सबसे ज्यादा काम करते हैं। हम घर-परिवार से दूर रहते हैं। आधे वक्त खाना नहीं खा पाते हैं।
- Details
भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार और एसटीएफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापमं घोटाले में सीधे जुड़े लोगों को बचाने की नीयत से बड़ी संख्या में इस घोटाले में ठगे गये लोगों को आरोपी बनाकर जांच में रायता फैलाया गया है। उन्होंने सीबीआई से इस मामले में ठगे गये लोगों को सरकारी गवाह बनाकर चीटरों (ठगों) को पकड़ने की मांग की है। कांग्रेस महासचिव ने शुक्रवार को सीबीआई कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'व्यापमं घोटाले में मध्यप्रदेश सरकार और एसटीएफ ने दलालों, स्कोरर, अधिकारियों और मंत्रियों को बचाने की नीयत से इस मामले में ठगे गये (मेडिकल कॉलेज और सरकारी भर्तियों में प्रवेश लेने वाले करीब 3,500 लोगों को आरोपी बनाकर जांच में रायता फैला दिया।' उन्होंने कहा कि अब इस मामले की जांच की रही सीबीआई को दलालों, स्कोरर और इनका साथ देने वाले सरकारी अधिकारियों को पकड़ने में ध्यान लगाना चाहिये। व्यापमं घोटाले की जांच में सीबीआई डायरेक्टर को लिखे अपने पत्र के संबंध में कुछ संदेहों का स्पष्टीकरण देने दिग्विजय सिंह सिंहस्थ के पहले शाही स्नान पर पवित्र क्षिप्रा नदी में शुक्रवार को सुबह डुबकी लगाने के बाद उज्जैन से सीधे यहां सीबीआई कार्यालय आए थे।
- Details
उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक और पौराणिक महत्व की नगरी उज्जैन में शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में लाखों नागा साधु-संतों के शाही स्नान की शुरूआत के साथ ही प्रत्येक बारह वर्षों के अंतराल में आयोजित होने वानी सिंहस्थ कुंभ प्रारंभ हो गया। क्षिप्रा नदी के तट पर महाकाल की नगरी उज्जैन में सुबह पांच बजे से दत्त अखाडा क्षेत्र में शैव संप्रदाय के नागा साधुओं के एकत्रित होने का क्रम शुरू हो गया। सबसे पहले नागा साधुओं ने क्षिप्रा नदी में डुबकियां लगायीं। इसके बाद जूना अखाड़ा के पीठाधीश स्वामी अवधेशानंद महाराज ने परंपरा के अनुरूप मंत्रोच्चारण के साथ डुबकी लगायी। सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच क्षिप्रा नदी के घाटों पर लाखों साधु संतों ने ढोल बाजों के साथ अत्यंत ही उत्साह भरे माहौल में डुबकियां लगायीं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री एवं सिंहस्थ के प्रभारी भूपेंद्र सिंह और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। महामंडेलश्वर स्वामी अवधेशानंद के स्नान के बाद विभिन्न अखाडों के साधु संतों के स्नान का क्रम दोपहर तक चलेगा। इसके साथ ही नौ किलोमीटर क्षेत्र में फैले विभिन्न घाटों पर देश विदेश से आए लाखों लोग भी डुबकियां लगाएंगे। इस तरह का आयोजन उज्जैन में प्रत्येक बारह वर्ष में आयोजित किया जाता है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सिंहस्थ कुंभ का आयोजन 21 मई तक यानी एक माह तक चलेगा। इस दौरान दूसरा शाही स्नान नौ मई (अक्षय तृतीया) और तीसरा व अंतिम शाही स्नान 21 मई को प्रस्तावित है।
- Details
इंदौर: देश के संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली महू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशव्यापी ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की शुरुआत की। अम्बेडकर की जयंती पर महू के कालीपल्टन क्षेत्र में स्थित उनकी जन्मस्थली पर बने अम्बेडकर स्मारक पर आने वाले नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम ने स्मारक में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के संविधान निर्माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए, जिसके बाद उन्होंने पूरे स्मारक में घूम कर वहां रखी डॉ अंबेडकर से जुडी सभी निशानियों और तस्वीरों का अवलोकन किया। स्मारक की देखरेख से जुडे कार्यकर्ताओं ने उन्हें वहां रखी एक-एक चीज के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे। मोदी ने अपने प्रधानमंत्री बनने का श्रेय अम्बेडकर को दिया। उन्होंने कहा कि दूसरे के घरों में बर्तन धोने वाली मां का बेटा पीएम बन गया यह अंबेडकर की देन है। पीएम मोदी ने महू में कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर संकल्प का दूसरा नाम थे। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर की जन्मस्थली आना सौभाग्य की बात है। अम्बेडकर के लिए उन्होंने कहा कि अपमानित होकर भी बाबा साहब ने समाज के पिछड़ों के लिए काम किया। भारत के विकास को पीएम मोदी ने गांव के विकास से जोड़ा। उन्होंने कहा कि भारत का विकास गांव के विकास से ही संभव है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






