ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: भीम राव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर ने आज बताया कि हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की मां और भाई आज बौद्ध धर्म स्वीकार करेंगे। रोहित की आत्महत्या ने जनवरी में प्रदर्शनों की बाढ़ ला दी थी। दलित नेता और भारतीय संविधान के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले अंबेडकर की आज 125वीं जयंती है। पूर्व सांसद प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि रोहित की मां और भाई कल बौद्ध भिक्षुओं से दीक्षा लेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह यहां दादर में अंबेडकर भवन में आयोजित होगा। उन्होंने कहा, ‘परिवार ने हमसे संपर्क किया जिसके बाद हमने दीक्षा समारोह का आयोजन किया है।’ संपर्क करने पर रोहित के छोटे भाई राजा वेमुला ने कहा, ‘यह सच है कि हम बौद्ध धर्म स्वीकार करने जा रहे हें। हम मुंबई जा रहे हैं।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख