- Details
खजुराहो: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारियों ने विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों की ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी करने के मामले में 26 वर्षीय अमेरिकी पर्यटक को मंगलवार को पुलिस के हवाले किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने बताया कि खजुराहो पुलिस इस मामले में पकड़े गये पर्यटक से पूछताछ कर रही है। एएसआई के कर्मचारियों ने खजुराहो मंदिरों के समीप बने एक निजी होटल में ठहरे अमेरिकी पर्यटक डेरक बासी मीर को पश्चिमी मंदिर समूह और चौसठ योगिनी मंदिर की ड्रोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए पकड़ा। कर्मचारियों ने ड्रोन कैमरा सहित विदेशी पर्यटक को पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई ने पुलिस से आर्कियोलॉजिकल मोनुमेंट्स साइट एंड रिमेन्स एक्ट 1958 के तहत अमेरिकी पर्यटक के विरूद्ध मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है।
- Details
सीहोर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसल बीमा योजना की मार्गदर्शक पुस्तिका का विमोचन कर इस नई योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मौसम के कारण एक भी किसान की फसल खराब हुई तो वह बीमा पाने का हकदार होगा। उन्होंने किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड बांटे। उन्होंने कहा कि वह मध्यप्रदेश के किसानों से मिलने के लिए आए हैं। शिवराज सरकार ने किसानों के लिए काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना से किसानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। समारोह में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, इस्पात एवं खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत एवं सांसद और प्रदेश भाजपाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी उपस्थित हैं। किसान महासम्मेलन में प्रधानमंत्री का किसानों के हित में निर्णय लिये जाने पर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से उन्हें किसान मित्र एवं किसान हितैषी सम्मान दिया गया।
- Details
इंदौर: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में एक आयोजन के दौरान कथित तौर पर भारत विरोधी नारेबाजी को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि इस तरह के नारे लगाने वाले तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिये। सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘देश के लिये दुर्भाग्य का विषय है कि जेएनयू परिसर में आतंकवादियों को महिमांडित करने के लिये उनके समर्थन में पिछले दिनों नारे लगाये गये। इस विश्वविद्यालय में ऐसे भारतविरोधी विचारों का पनपना कतई उचित नहीं है।’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘जेएनयू परिसर में देश को विभाजित करने की बातें करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिये।’
- Details
भोपाल: मध्यप्रदेश के सतना जिले में मैहर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस को करारा झटका देते हुए 28,281 मतों के अंतर से इस सीट पर विजय हासिल की है। चुनाव अधिकारी ने आज बताया कि त्रिपाठी को 82,658 मत हासिल हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मनीष पटेल को 54,377 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस को इस सीट पर यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले नारायण त्रिपाठी ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर यहां से विजय हासिल की थी, लेकिन वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। कांग्रेस विधायक सदस्य के रूप में उनके इस्तीफे के बाद ही यहां उपचुनाव कराना पड़े हैं। उपचुनाव में त्रिपाठी ने इस बार भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल कर कांग्रेस को दूसरा झटका दिया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






