- Details
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक की संपत्ति की शिकायत पर पुलिस के विशेष संगठन लोकायुक्त की दबिश में एक लिपिक (क्लर्क) के पास से लाखों की संपत्ति मिली है। लोकायुक्त निरीक्षक (इंस्पेक्टर) मनोज गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में पाटन तहसील में पदस्थ लिपिक सहायक राकेष दुबे के जगदम्बा कॉलोनी स्थित आवास पर सोमवार सुबह दबिश दी गई। उसके आवास से होंडा सिटी, आई टेन व मारुति ऑल्टो सहित तीन कारों के अलावा एक मोटर साइकिल भी मिली है। वहीं दो मकानों के दस्तावेज भी मिले हैं। उनके अनुसार, लिपिक का मासिक वेतन 22 हजार रुपये है। ऐसे में इतनी संपत्ति कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है। आवास से मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। उसकी कुल संपत्ति कितने की है, इसका खुलासा दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद ही हो सकेगा। बताया गया है कि वह पाटन से पहले जिला न्यायालय (जबलपुर) में पदस्थ रहा है।
- Details
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले में धन शोधन जांच के सिलसिले में दो आरोपियों की 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। श्री अरविन्दो चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एसएआईएमएस) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद भंडारी तथा घोटाले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता डॉ. जगदीश सिंह सागर की संपत्तियों की अस्थायी कुर्की का आदेश धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत जारी किया गया है। एजेंसी ने आज कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने भंडारी एवं सागर के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने व्यापमं द्वारा आयोजित मेडिकल पूर्व परीक्षा (पीएमटी 2012) एवं पूर्व परास्नातक परीक्षा 2012 के लिए अपने सहायकों के माध्यम से विभिन्न छात्रों से चयन के वास्ते भारी राशि संदिग्ध तरीकों से एकत्र की। एजेंसी ने कहा कि उसकी जांच में पाया गया कि भंडारी के बैंक खातों में बडी धन राशि जमा करवाई गई। उसने कहा, 'वह जांच के दौरान इन जमा के बारे में स्पष्टीकरण नहीं दे पाए।
- Details
भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार में विधायकों के वेतन और भत्ते में वृद्धि के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को इससे संबंधित विधेयक विधानसभा में पेश किया जाएगा। प्रदेश में विधायकों के वेतन-भत्तों में छह साल बाद बढ़ोतरी हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में बुधवार को हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में विधायकों के वेतन और भत्ते बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रस्ताव के मुताबिक बिल पास होने के बाद विधायक का कुल वेतन और भत्ता 71,000 से बढ़ाकर 1.10 लाख रुपये हो जाएगा। जबकि मुख्यमंत्री का वेतन एवं भत्ता 1.43 लाख रुपये से बढ़कर दो लोख रुपये हो जाएगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष का वेतन-भत्ता 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.85 लाख रुपये करने का प्रावधान है। प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने बताया कि विधायकों का वेतन-भत्ता वृद्धि बिल को गुरुवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा।
- Details
छिंदवाडा: जिला मुख्यालय से 80 दूर स्थित हरई कस्बे के निकट स्थित शिव मंदिर में आज महाशिवरात्रि के पर्व पर पूजा करने गए श्रद्धालुओं पर चट्टान का पत्थर गिरने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। दो लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। छिंदवाडा के कलेक्टर महेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मंदिर में हुए हादसे में मतकों की पहचान हरई निवासी डाली पांडे (23), निकित पांडे (35) और सरदीप के रूप में हुई है। उन्होaने बताया कि शिव मंदिर गुफा में स्थित है और एक चटटान के नीचे से होकर श्रद्धालु मंदिर की तरफ जा रहे थे तभी उन पर चट्टान का पत्थर गिरने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






