ताज़ा खबरें
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
हमारी पार्टी के थीम सॉन्ग पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक : आतिशी
आरएसएस हमेशा से आरक्षण की समर्थक, लोग झूठ फैला रहे: भागवत

मुंबई: दिग्गज कलाकार कबीर बेदी के लिए शनिवार को उनका 70वां जन्मदिन बेहद खास रहा। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही वह अपनी करीबी मित्र परवीन दुसांज (42) के साथ परिणय सूत्र में बंधे। अभिनेता के जन्मदिन के समारोह में शामिल हुए अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कबीर बेदी को 10 और शादियां करने की शुभकामनाएं दीं। ग्रोवर ने संवाददाताओं से कहा, "वह मेरे पसंदीदा हैं और उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। वह फिल्म जगत में सबसे बेहतरीन इंसान हैं। शुभकामनाएं दिल से आती हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि वह 10 और शादियां करें।" कबीर ने संवाददाताओं से कहा, "मेरे 70वें जन्मदिन पर सभी का स्वागत है।

मुंबई: अभिनेता सनी देओल का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान उनका बहुत सम्मान करते हैं और चर्चित टीवी शो 'बिग बॉस' पर आगामी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' के प्रचार के दौरान दोनों ने बहुत आनंद उठाया। सनी अपनी फिल्म के प्रचार के लिए सलमान की मेजबानी वाले इस शो में गए थे। सनी ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, 'यह बहुत अच्छा अनुभव था... बहुत मजा किया। सलमान और मैं एक दूसरे को बहुत समय से जानते हैं, हम साथी हैं और हमने साथ में एक फिल्म भी की है। हमारे बीच अलग तरह का समीकरण है। वह मेरा बहुत सम्मान करते हैं। हमने एक दूसरे के बारे में बात की।' शो की शूटिंग में देरी को लेकर नाराज होने की खबरों पर, 58 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि हमने बातचीत की।

मुंबई: एयरलिफ्ट पर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि यह देश के बारे में नहीं बल्कि लोगों को बचाने के मिशन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि वे फिल्मों में देश की बुराई पसंद नहीं करते हैं। एयरलिफ्ट 22 जनवरी को रिलीज हो रही है। इराक कुवैत युद्ध पर बनी है फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' इराक-कुवैत के बीच 1990 में हुए युद्ध के दौरान वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित बचाने के मिशन पर बनी है। 'एयरलिफ्ट' में अक्षय कुमार के साथ 'द लंच बॉक्स' से चर्चित हुईं निमरत कौर ने भी अहम भूमिका निभाई है।

 

नई दिल्ली: अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा है कि उनके कपूर खानदान की साख जगजाहिर है और उन्हें किसी और के पैसों की जरूरत नहीं है। वरिष्ठ अभिनेता का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उनकी बेटी करिश्मा कपूर पर उनके पति संजय कपूर ने पैसे के लिए शादी करने और बाद में धोखा देने का आरोप लगाया है। संजय के वकीलों की ओर से मुंबई के बांद्रा कोर्ट में शुक्रवार को तलाक की एक अर्जी दी गई जिसमें ये आरोप लगाए गए। आरोपों को नकारते हुए रणधीर ने बताया, हर कोई हमारी विश्वसनीयता से वाकिफ है। हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हम न केवल पैसे से बल्कि प्रतिभा से भी संपन्न हैं, जो हमारी बाकी जिंदगी में हमें सहारा दे सकता है। करिश्मा और संजय के बीच पिछले कई वर्षों से कानूनी विवाद चल रहा है। संजय दिल्ली के व्यवसायी हैं जिनकी करिश्मा से 2003 में शादी हुई थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख