- Details
मुंबई: अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की मानों पांचों उंगलियां घी में हैं। जल्द ही वे मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे और अब वे फिल्म 'वी. शांताराम' में नजर आएंगे। सोमवार को मेकर्स ने अभिनेता का पहला लुक जारी किया।
मेकर्स ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा, "भारतीय सिनेमा को नई दिशा देने वाला बागी फिर से वहीं लौट आया है, बड़े पर्दे पर।"
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, वी. शांताराम के लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता और धोती पहन रखी है। वहीं, सिर पर पारंपरिक टोपी पहनी है और इसके ऊपर सदरी पहन रखी है। यह लुक उस दौर की सादगी और गरिमा को दर्शाता है, जिसमें शांताराम ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
बता दें कि वी. शांताराम उन भारतीय निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने न केवल फिल्म निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि सामाजिक मुद्दों को सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया।
- Details
मुंबई: फिल्म 'चमकीला' से दर्शकों पर अपने अभिनय से छाप छोड़ने वाले एक्टर दिलजीत दोसांझ बहुत जल्द फिल्म 'बॉर्डर-2' से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ का पहला लुक सामने आ गया है।
फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार में दिखेंगे
फिल्म में दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के बहादुर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का रोल प्ले कर रहे हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से 1971 में पाकिस्तानी के लड़ाकू विमानों के परखच्चे उड़ा दिए थे। सिंगर का लुक काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है।
दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर-2' से अपना पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वे बड़ी मूछों और चेहरे पर जोश के साथ लड़ाकू विमान के अंदर बैठे दिख रहे हैं। वे खून से लथपथ हैं। लुक को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस देश के आसमान में गुरु के बाज पेहरा देते हैं।" फैंस भी सिंगर के लुक को देखकर हैरान हैं।
- Details
मुंबई: अपनी मेहनत और हौसले के बलबूते पर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। हिंदी सिनेमा में भी एक्ट्रेस को काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अब वे ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और बॉलीवुड-हॉलीवुड दोनों तरह की फिल्मों से फैंस का दिल जीत रही हैं। हालांकि, आज भी प्रियंका का कहना है कि हॉलीवुड में उन्हें बहुत कुछ करना है।
अभी तो शुरुआत भी नहीं की: प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद 'बेवॉच', 'इजंट इट रोमांटिक', 'द व्हाइट टाइगर', 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस', 'हेड्स ऑफ स्टेट्स', और एक्शन थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया। अपनी हॉलीवुड जर्नी पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने आईएएनएस से कहा, "मैं इन सब के बारे में थोड़ा सोचती हूं, क्योंकि एक कलाकार होने के नाते मुझे अंग्रेजी भाषा में अभी और भी काम करना है। मुझे लगता है कि मैंने अभी शुरुआत भी नहीं की है। मैंने हिंदी सिनेमा में लगभग हर तरह का काम किया है और अब मैं वैसा ही काम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करना चाहती हूं।"
- Details
मुंबई: जाने-माने फिल्म स्टार धर्मेंद्र का सोमवार सुबह मुंबई में उनके घर पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 साल के थे और कई दिनों से सांस लेने में समस्या की वजह से जूझ रहे थे। धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें जन्मदिन 8 दिसंबर, 2025 से कुछ दिन पहले हुआ। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर किया गया। सांस लेने में तकलीफ के चलते धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां से वे 12 नवंबर को डिस्चार्ज हो गए थे।
धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने किया। वहां उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी मौजूद थीं। लीजेंडरी एक्टर को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची। जिनमें उनके को-स्टार अमिताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त और आमिर खान जैसे कई सेलेब्रिटीज शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत सभी राजनीतिक नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए शोक संदेश शेयर किए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






