ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: फिल्म 'चमकीला' से दर्शकों पर अपने अभिनय से छाप छोड़ने वाले एक्टर दिलजीत दोसांझ बहुत जल्द फिल्म 'बॉर्डर-2' से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ का पहला लुक सामने आ गया है।

फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार में दिखेंगे

फिल्म में दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के बहादुर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का रोल प्ले कर रहे हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से 1971 में पाकिस्तानी के लड़ाकू विमानों के परखच्चे उड़ा दिए थे। सिंगर का लुक काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है।

दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर-2' से अपना पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वे बड़ी मूछों और चेहरे पर जोश के साथ लड़ाकू विमान के अंदर बैठे दिख रहे हैं। वे खून से लथपथ हैं। लुक को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस देश के आसमान में गुरु के बाज पेहरा देते हैं।" फैंस भी सिंगर के लुक को देखकर हैरान हैं।

मेजर शैतान सिंह की जयंती पर फरहान अख्तर हुए इमोशनल, कहा-आप प्रेरणा के स्रोत

1962 के भारत-चीन युद्ध में बहादुरी से दुश्मन सेना का सामना करने वाले शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी को उनकी जयंती पर बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने याद किया है। एक्टर ने भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए 120 बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

फरहान ने अपनी फिल्म '120 बहादुर' में मेजर शैतान सिंह का ही रोल प्ले किया है, जो सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज हो चुकी है।

फरहान ने इंस्टाग्राम पर शहीद मेजर की फोटो शेयर कर लिखा, "आज मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) को उनकी 101वीं जयंती पर याद करते हुए हम उनसे और रेजांग ला की लड़ाई में उनके नेतृत्व में लड़े गए 120 निडर योद्धाओं से प्रेरणा लेते रहें। एक बार फिर, उनके बेटे नरपत सिंह जी और भाटी परिवार को मेरा गहरा सम्मान और आभार। जय हिंद।"

एक्टर के पोस्ट को फैंस भी पसंद कर रहे हैं और उनके द्वारा फिल्म में निभाए गए किरदार की तारीफ भी कर रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख