- Details
मुंबई: मशहूर कमीडियन भारती सिंह और उनके पति-लेखक हर्ष लिंबाचिया बुधवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के प्रति प्यार जाहिर किया और यादगार तस्वीरें-वीडियो शेयर किए।
इस कड़ी में सबसे पहले मशहूर पटकथा लेखक हर्ष लिम्बाचिया ने इंस्टाग्राम पर परिवार संग तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "आठ साल बीत गए, अब पूरी जिंदगी साथ चलना है।"
दूसरी तरफ भारती सिंह ने भी एक प्यारा सा मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें हर्ष, भारती और गोला नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ भारती ने प्यारा सा कैप्शन लिखा, "आठ साल पहले आज के दिन 'गोले' और 'काजू' के मम्मी पापा की शादी हुई थी।"
- Details
मुंबई: अभिनेत्री सोहा अली खान, भले ही फ़िल्मों में कम सक्रिय हों, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपने समर्पण को दर्शाती रहती हैं। इसी क्रम में, बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रेरणादायक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में सोहा अली खान जिस तरह की चुनौतीपूर्ण एक्सरसाइज करती नज़र आ रही हैं, वह न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करती है, बल्कि आत्मविश्वास और सहनशक्ति को भी बढ़ाने में सहायक है।
वीडियो में सोहा फर्श पर रोल करते हुए हाथों में वजन पकड़े नजर आ रही थीं, साथ ही बार पकड़कर पैरों को ऊपर उठाने वाली एक्सरसाइज भी करती दिख रही है। इस तरह की ट्रेनिंग को फंक्शनल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कहा जाता है। इसका फायदा यह होता है कि शरीर रोजमर्रा की गतिविधियों को बेहतर ढंग से कर पाता है, जैसे चीजें उठाना, दौड़ना, सीढ़ियां चढ़ना या अचानक होने वाले मूवमेंट्स पर तुरंत प्रतिक्रिया देना।
- Details
मुंबई: रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का नया गाना 'ईजी-ईजी' रिलीज हो चुका है। रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ की आवाज ने गाने के साथ पूरा न्याय किया है। इस गाने को 'धुरंधर' का 'गैंगस्टर एंथम' कहा गया है।
रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के नए गाने के रिलीज की जानकारी दी है। गाने में रणवीर का एक्शन अवतार देखने को मिल जा रहा है, जो चेहरे पर खतरनाक स्माइल के साथ दुश्मनों को बंदूक से छलनी कर रहे हैं।
गाने में रणवीर के चेहरे पर कई अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं, जो मिनटों में बदल रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्टर ने अपने किरदार को जीवंत करने के लिए पूरी जान लगा दी है। फिल्म के इस गैंगस्टर एंथम को दिलजीत सिंह दोसांझ और शाश्वत सचदेव ने गाया है और रैपर हनुमानकाइंड के रैप ने गाने में जान डाल दी है।
- Details
मुंबई: अपनी हालिया रिलीज फिल्म '120 बहादुर' की सफलता से गदगद अभिनेत्री राशि खन्ना का इस बार जन्मदिन भी बेहद खास रहा। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने अपना 35वां जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट किया।
राशि ने रविवार को अपना 35वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस बार उनका बर्थडे शोर-शराबे से दूर, अपनों के बीच प्यार और शांति से भरा रहा। राशि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जन्मदिन पर प्यार लुटाने वालों का आभार जताया।
उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस के साथ ही शुभचिंतकों का दिल से आभार जताया।
राशि खन्ना ने लिखा, “कुछ जन्मदिन बहुत शोरगुल वाले होते हैं, यह वाला बहुत गर्मजोशी भरा था, प्यार से भरे फैन मीट से लेकर घर पर अपनों के बीच शांत सत्संग तक, यह जन्मदिन सच में बहुत खास था।”
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






