ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जालंधर: पंजाब के जालंधर के सदर थाने में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा, निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी और फिल्म जाट के निर्माता नवीन यरनेनी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म ‘जाट’ में ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने जैसा दृश्य दिखाए जाने से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

एफआईआर में ये आरोप लगाया गया है कि रणदीप हुड्डा ने ईसा मसीह और ईसाई धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अनादर किया है।पिछले कुछ दिनों से ईसाई समाज इसे लेकर रोष व्यक्त कर रहा है।फिल्म के निर्माता और निर्देशक पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी फिल्म में ऐसे दृश्य डाले, जिनसे एक धार्मिक प्रतीक का अपमान किया गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्म निर्माता-निर्देशक मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म 'दायरा' में मुख्य भूमिका निभाएंगी। करीना के अपोजिट अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे। मनोरंजक क्राइम-ड्रामा 'दायरा' अपराध, सजा और न्याय के बीच के संघर्ष को उजागर करती है और वर्तमान समाज की परेशानियों को पर्दे पर उतारती है। फिल्म में करीना और पृथ्वीराज अपनी मजबूत भूमिकाओं के साथ काम करने को तैयार हैं।

फिल्म के बारे में करीना ने कहा, "हिंदी सिनेमा में 25 साल पूरे होने के मौके पर मैं अपनी अगली फिल्म 'दायरा' की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं, जिसकी निर्देशक मेघना गुलजार हैं। 'तलवार' से लेकर 'राजी' तक, मैं उनके काम की प्रशंसक रही हूं और उनके प्रोजेक्ट में काम करना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है।" अभिनेत्री ने अभिनेता पृथ्वीराज की तारीफ करते हुए कहा, "फिल्म में टैलेंटेड पृथ्वीराज के साथ काम करने का अवसर भी एक मुख्य आकर्षण है और मैं फिल्म की साहस और विचारों से भरी कहानी से आकर्षित हूं।"

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। अब एक बार फिर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज करके अज्ञात शख्स को खोजना शुरू कर दिया है।

ये पहली बार नहीं है कि जब सलमान को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी सलमान को कई बार धमकियां मिल चुकी है।

सलमान के घर के बाहर हो चुकी फायरिंग

सलमान खान को ये धमकी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट व्हाट्सएप नंबर पर मिली। धमकी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जब फायरिंग हुई थी, तब से ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। इसके बाद उनके करीबी नेता बाबा सिद्दीकी की भी दशहरे के दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से सलमान की सुरक्षा बेहद पुख्ता की गई है, उनके घर की बालकानी के शीशे भी बुलेटफ्रूफ कर दिए गए।

मुंबई: इंडियन सिनेमा के दिग्गज एक्टर और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया, वे पिछले कई दिनों बीमार चल रहे थे। दिग्गज एक्टर ने 87 साल की उम्र में शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली, जिसके बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे कुणाल ने अंतिम संस्कार किया। एक्टर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे विलेपार्ले श्मशान भूमि पर किया गया।

अंतिम संस्कार से पहले मनोज कुमार का पार्थिव शरीर घर लाया गया था, जहां कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें आखिरी विदाई पर श्रद्धांजलि देने के लिए अमिताभ बच्चन से लेकर अभिषेक, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा जैसे तमाम सिलेब्रिटीज पहुंचे। अभिनेता डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता की पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख