ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की मानों पांचों उंगलियां घी में हैं। जल्द ही वे मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे और अब वे फिल्म 'वी. शांताराम' में नजर आएंगे। सोमवार को मेकर्स ने अभिनेता का पहला लुक जारी किया।

मेकर्स ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा, "भारतीय सिनेमा को नई दिशा देने वाला बागी फिर से वहीं लौट आया है, बड़े पर्दे पर।"

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, वी. शांताराम के लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता और धोती पहन रखी है। वहीं, सिर पर पारंपरिक टोपी पहनी है और इसके ऊपर सदरी पहन रखी है। यह लुक उस दौर की सादगी और गरिमा को दर्शाता है, जिसमें शांताराम ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

बता दें कि वी. शांताराम उन भारतीय निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने न केवल फिल्म निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि सामाजिक मुद्दों को सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया।

निर्देशक को फिल्मफेयर, एक गोल्डन ग्लोब, एक राष्ट्रीय पुरस्कार और बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दो पुरस्कार निर्देशन के लिए मिले हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख