ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एक समारोह में मलयालम अभिनेता मोहनलाल को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं राष्ट्रपति ने शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी को अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा अगस्त में की गई थी।

शाहरुख, रानी और मैसी को राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञान भवन में, 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार ‘‘द केरला स्टोरी’’ के लिए सुदीप्तो सेन को प्रदान किया गया। फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को ‘‘ट्वेल्थ फेल’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। करण जौहर और अपूर्व मेहरा को ‘‘रॉकी ​​और रानी की कहानी’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया। शाहरुख खान को ‘‘जवान’’ में उनकी भूमिका के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जिसे उन्होंने ‘‘ट्वेल्थ फेल’’ के (अभिनेता) विक्रांत के साथ साझा किया। वहीं, रानी मुखर्जी को ‘‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’’ के लिए यह पुरस्कार मिला। इन तीनों के लिए यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म ‘जवान’ में दमदार अभिनय के लिए शुक्रवार को अपने करियर का पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। खान यह पुरस्कार अभिनेता विक्रांत मेसी के साथ संयुक्त रूप से साझा करेंगे। मेसी को ‘12वीं फेल’ में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में निभाए गए किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया।

विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित ‘12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया, जबकि ‘द केरला स्टोरी’ के लिए सुदीप्तो सेन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड अपने नाम किया। करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को संपूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। वहीं, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘सैम बहादुर’ को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। ‘सैम बहादुर’ को वेशभूषा और मेकअप के लिए भी सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि उसकी ओर से उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर कोई रोक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ⁠इस अदालत ने गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ⁠उचित आदेश पारित करना दिल्ली हाईकोर्ट पर निर्भर है। उदयपुर फाइल्स फिल्म राजस्थान के दर्जी कन्हैयालाल के मर्डर पर आधारित होने का दावा करते हुए इसका विरोध किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को दिल्ली हाईकोर्ट भेजा है और याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट में दलीलें देने को कहा है। ⁠हाईकोर्ट से सोमवार को ही सुनवाई के लिए कहा गया है।

वहीं फिल्म निर्माता ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत से याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी है। अदालत ने कहा कि सेंट्रल कमेटी के आदेश ने उनकी याचिका को निरर्थक बना दिया है। सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने निर्माता के वकील से कहा, इन सभी विवादों ने फिल्म को अच्छी पब्लिसिटी दिलाई है। जितनी ज़्यादा पब्लिसिटी होगी, उतने ज्यादा लोग देखेंगे। मुझे नहीं लगता कि आपको नुकसान होगा।

नई दिल्ली: कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही कनाडा में अपना नया कैफे ‘कैप्स कैफे’ खोला था। लेकिन अब खबर आ रही है कि कपिल के इस कैफे पर बुधवार रात को गोलीबारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बब्बर खालसा से जुड़े आतंकवादी ने ली जिम्मेदारी

कपिल के कैफे पर गोलीबारी करते वक्त हमलावर ने इसका एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हमलावर कैफे के बाहर एक कार में बैठा लगातार फायरिंग करता नजर आ रहा है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी एनआईए की सूची में शामिल भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक हरजीत सिंह लाडी ने ली है। हरजीत, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा हुआ है। ये हमला कथित तौर पर कपिल की टिप्पणियों पर नाराजगी के चलते किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख