ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: दिवाली जैसे त्योहार के मौके पर आज भारतीय सिनेमा ने एक लीजेंड्री वर्सेटाइल एक्टर को खो दिया है। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर असरानी (गोवर्धन असरानी) का आज निधन हो गया है। दिग्गज एक्टर लंबे समय से बीमार थे। वो 5 दिनों से अस्पताल में ही थे और आज दोपहर तीन बजे वो जिंदगी की जंग हार गए। निधन से पहले असरानी ने अपने फैंस को दिवाली की बधाई भी थी। उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर किया गया। 

असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। उन्होंने 1967 में रिलीज हुई फिल्म हरे कांच की चूड़ियां से बॉलीवुड में कदम रखा था। असरानी ने अपने 58 साल के फिल्मी करियर में अपनी एक्टिंग और कॉमिक अंदाज से तगड़ी फैन फॉलोविंग बनाई थी।

1 जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी ने 1960 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखा अंदाज उन्हें बॉलीवुड का बेमिसाल सितारा बनाता है। ‘शोले' में उनकी ‘अंग्रेज़ों के जमाने का जेलर' वाली भूमिका आज भी दर्शकों को हँसाती है।

असरानी शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल जयपुर से करने के बाद वह ग्रेजुएशन के लिए राजस्थान कॉलेज चले गए। पढ़ाई खत्म होने के बाद असरानी ने बतौर रेडियो आर्टिस्ट काम किया। असरानी की वाइफ मंजू बंसल ईरानी हैं। असरानी अपनी पत्नी के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। असरानी ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने साल 2004 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण ली थी। लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने पार्टी में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख