ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ने की खबरें सामने आई थीं। कहा जा रहा था कि उनके बैस्टियन रेस्टोरेंट से जुड़े विवाद के चलते अधिकारी उनके घर पर छानबीन कर रही है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इन तमाम खबरों को झूठा करार दे दिया है। शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए खुलासा किया है कि एक्ट्रेस के घर पर इनकम टैक्स का छापा नहीं पड़ा है। शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा- 'मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की तरफ से मैं पुष्टि करता हूं कि मेरे क्लाइंट के खिलाफ किसी भी तरह की आयकर छापेमारी नहीं हुई है। आयकर अधिकारी मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के मामले की रेगुलर इन्वेस्टिगेशन रहे हैं।'

अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन लेंगी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस के वकील ने आगे साफ किया है कि आयकर विभाग की छापेमारी की अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। गुरुवार (18 दिसंबर, 2025) को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट के घर पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। शेट्टी के घर पर यह कार्रवाई बैस्टियन रेस्टोरेंट से संबंधित वित्तीय लेनदेन और टैक्स में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है। इसके अलावा, विभाग ने शिल्पा के घर के साथ-साथ उनसे जुड़े कई अन्य ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया है।

बेंगलुरु में बैस्टियन रेस्टोरेंट के खिलाफ केस दर्ज 

दरअसल, आयकर विभाग ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर छापा मारने से पहले उनके मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट पर छापा मारा था। आईटी विभाग के कई अफसरों ने बुधवार (17 दिसंबर, 2025) को कई घंटों तक छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग को यह शक है कि शिल्पा शेट्टी के होटल बिजनेस में इन्वेस्मेंट, आय और टैक्स भुगतान में कई तरह की गड़बड़ियां हैं, जिसे लेकर विभाग जांच करने में जुटी है। शिल्पा शेट्टी की बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी कंपनी मुंबई के साथ पुणे, बेंगलुरु और गोवा में भी बैस्टियन नाम से क्लब और रेस्टोरेंट ऑपरेट करती है, जो अब आयकर विभाग के जांच के दायरे में है।

मुंबई: 'बिग बॉस 19' के ग्रैड फिनाले में गौरव खन्ना ने बिग बॉस ट्रॉफी अपने नाम करते हुए विनर का ताज अपने सिर सजाया है। अनुपमा जैसे तमाम शोज में काम कर चुके एक्टर टीवी जगत का बड़ा नाम हैं और उनके चाहने वालों ने उन्हें इस ट्रॉफी का हकदार माना और विनर भी बनाया।

टॉप 2 में पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि वो नर्वस हैं, लेकिन उनके चाहने वालों ने जमकर वोटिंग की और उन्होंने प्राइज मनी और ट्रॉफी दोनों ही अपने नाम की। बता दें कि उनकी को-एक्ट्रेस अनुपमा यानि रुपाली गांगुली ने विनर का ताज पहनने से पहले ही एडवांस में गौरव को विनर बनने की बधाई दे दी थी। उनका प्रीडिक्शन सही भी निकला।

ट्रॉफी के साथ मिली 50 लाख की प्राइज मनी

गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 का विनर बनने पर सलमान खान ने चमचमाती ट्रॉफी दी। साथ ही, शो के मेकर्स की ओर से उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई है।

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट मुश्किल में है। उन्हें राजस्थान पुलिस और मुंबई पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। विक्रम भट्ट पर उदयपुर के एक डॉक्टर से फिल्मों के नाम पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस सोमवार को बांद्रा अदालत में भट्ट की ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

30 करोड़ की ठगी करने का आरोप

अधिकारी ने बताया कि विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य पर इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और उदयपुर निवासी डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने बताया, ‘‘इंदिरा आईवीएफ अस्पताल के मालिक मुर्डिया अपनी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें 200 करोड़ रुपये की कमाई का वादा किया गया था, लेकिन किसी तरह का काम नहीं किया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख