ताज़ा खबरें
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल

बरेली (बदायूं): अब तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चेहरे के साथ उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने की बात करने वाली भाजपा ने अपना इरादा बदल दिया है। पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उनकी पार्टी किसी को चेहरा बनाये बगैर चुनाव लड़ेगी। मौर्य ने बरेली में संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे का इंतजार है। भाजपा अपनी स्पष्ट नीति पर चलते हुए बिना चेहरे के चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और सच्ची लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का चेहरा है, इसलिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की आवश्यकता नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख