ताज़ा खबरें
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका

बदायूं (जनादेश ब्यूरो): उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद फूंक दिया है। यादव ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत यहां विकास रैली से की। उन्होंने केंद्र सरकार पर असहयोग का आरोप लगाया वहीं प्रमुख विपक्षी दल बहुजन समाज पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने समाजवादी सरकार को फिर सत्ता में वापसी का आव्हान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का फैसला देश की दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि हमने अपने चुनाव घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार की सत्ता में वापसी हुई, तो विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप लोगों से अच्छे दिन का वादा किया गया था, जिसका इंतजार आप आज भी कर रहे हैं, पता नही अच्छे दिन कब आयेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोग काम के लिहाज से समाजवादी सरकार से मुकाबला नही कर सकते। लिहाजा वह साजिश करेंगे। उन्होंने कहा कि सूखा पीड़ितों का राहत पहुंचाने की जिम्मेदारी अगर प्रदेश की है, तो उतनी ही केंद्र की भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से सूखा पीड़ितों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि पत्थर वाली प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी।

मुख्यमंत्री ने आज (सोमवार) बदायूं के दातागंज तिराहे के पास चुनावी जनसभा से पहले बदायूं के सर्वांगीण विकास के लिए 450 करोड़ रुपए से ज्यादा की विभिन्न विभागों की 71 परियोजनाओं का लोकार्पण और 130 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनाने वाली चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फोरलेन मार्ग के निर्माण से बदायूं-बरेली की दूरी कम हो जायेगी तथा घण्टों का सफर मिनटों में पूरा होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद बदायूं में 244.346 करोड़ लागत से नवनिर्मित 48.80 किलोमीटर लम्बे बदायूं-बरेली फोरलेन मार्ग का लोकार्पण किया। साथ ही, उन्होंने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राजकीय मेडिकल कालेज के बाद एक नए पैरामेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने बदायूं से गुन्नौर जाने वाले मार्ग को भी फोरलेन किए जाने तथा बदायूं में दो नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना किए जाने की भी घोषणा की। यादव ने कहा कि जनपद में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने से तमाम असहाय, गरीबों को इलाज की बेहतर सुविधाए ं मिलेंगी और तमाम रोगियों की जान बचाई जा सकेगी। उन्हांने राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘102‘ तथा ‘108‘ नम्बर एम्बुलेंस सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रतिदिन अनगिनत लोग लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब ऐसी कोई भी गरीब महिला नहीं बचेगी, जिसे समाजवादी पेंशन योजना का लाभ न मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पेंशन पाने वालों की संख्या अब बढ़ाकर 55 लाख कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद बदायूं सूफी संतो की नगरी होने के कारण यहां परस्पर भाईचारा कायम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने सीमित संशाधनों से बाढ़ तथा सूखा की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही गरीबों को मुफ्त में ई-रिक्शा प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहें है ं। प्रदेश को आगे बढ़ाने के रास्ते में चुनौतियां तो बहुत है लेकिन उनका निरंतर प्रयास है कि सभी किसानों को बीज, खाद्य तथा अन्य सुविधाए ं समय से उपलब्ध हों। बेरोजगारों को रोजगार मिले। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद में तेजी से विकास के लिए बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं तो खेल के मैदानों को कैसे नजर अंदाज किया जा सकता है, इनके सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण कार्य योजना को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र म ें और उन्नति हेतु जनपद में सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल बनाए जाने का कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर यादव ने 310 मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप, श्रम विभाग के 500 पंजीकृत श्रमिकों को साइकिलें तथा 500 नए लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन, कौशल विकास मिशन अर्न्तगत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक, युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिसमें कई लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने खुद वितरण किया। 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख