ताज़ा खबरें
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। सात उम्मीदवारों की इस सूची में कांग्रेस से हाल ही में सपा में वापसी करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और सपा से निलंबित किये जा चुके अमर सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने संजय सेठ, सुखराम सिंह यादव, रेवतीरमन सिंह, विश्‍वंभर प्रसाद निषाद और अरविंद सिंह को भी प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि बेनी बाबू 13 मई को ही फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। वे मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार में इस्पात मंत्री थे। यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले 'बेनी बाबू' को सपा में शामिल कर मुलायम सिंह यादव ने कुर्मी समाज के वोटों पर सेंध लगाने की कोशिश की है। बेनी प्रसाद वर्मा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पूर्व सहयोगी थे, लेकिन बाद में उनके आलोचक हो गए थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख