ताज़ा खबरें
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका

लखनऊ: योग गुरु बाबा रामदेव ने आज (रविवार) उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके मुख्यमंत्री पुत्र अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मौके पर रामदेव ने अखिलेश सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि सूबे में कई ऐसे विकास कार्य किये जा रहे हैं, जो देश के किसी भी दूसरे राज्य में नहीं हो रहे हैं। सपा के प्रांतीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सहारा प्रमुख सुब्रत राय की माता के श्राद्ध में शिरकत करने आये रामदेव ने सपा मुखिया से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। चौधरी ने बताया कि रामदेव ने अखिलेश सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि सूबे में कई ऐसे विकास कार्य किये जा रहे हैं, जो देश के किसी भी दूसरे राज्य में नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग गुरु की यह मुलाकात पूरी तरह से शिष्टाचार भेंट थी और इस दौरान किसी भी सियासी मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई।

मालूम हो कि योग गुरु बाबा रामदेव ने हाल में सपा मुखिया के समधी एवं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख