ताज़ा खबरें
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वाराणसी में रैली से पहले वहां एक पोस्टर जारी किया गया जो चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में नीतीश कुमार को अर्जुन के रूप में और शरद यादव को कृष्ण के रूप में चित्रित किया गया है। इस पोस्टर में महाभारत युद्ध का चित्रण किया गया है, जिसमें शरद यादव कृष्ण के रूप में नीतीश कुमार के रथ के सारथी बने हुए हैं। पोस्टर में केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बनाया गया है और सांप्रदायिकता फैलाकर देश में अराजकता का माहौल बनाने वाली केंद्र सरकार और उत्तरप्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के विरुद्ध 'जंग का एलान' किए जाने की बात कही गई है। दरअसल वाराणसी में गुरुवार से जेडीयू का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होने जा रहा है जिसमें प्रदेशभर से करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। वाराणसी से नीतीश कुमार, 2017 में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगें।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख