ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

लखनऊ: अवैध निर्माण और दबंगई के चलते सरकार के कोपभाजन बने विधायक रामपाल यादव के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने भी सख्त तेवर अपना लिए हैं। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने कहा है कि सीतापुर के विधायक रामपाल यादव को अवैधानिक कार्यों, अनियमितताओं और पार्टी की छवि खराब करने के कारण निष्कासित कर दिया गया है। सरकारी अधिकारियों ने गुरुवार को लखनऊ में रामपाल के अवैध निर्माण को गिरवा दिया था। सीतापुर में भी कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही रामपाल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख