ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

कानपुर: भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के काफिले पर आज ( शनिवार) शहर के नरवना चौक पर कुछ कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कूड़ा, अंडे, टमाटर और कालिख फेंकी और उसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर सभी कार्यकर्ताओं को वहां से भगा दिया। पुलिस की कार्रवाई में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आयीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे स्वामी का काफिला सर्किट हाउस से एसडी कॉलेज की ओर जा रहा था जहां स्वामी को वैश्विक आंतकवाद पर एक संगोष्ठी को संबोधित करना था। उन्होंने बताया कि काफिले के नरवना चौक पर पहुंचते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उसपर कूड़ा, अंडे, टमाटर और कालिख फेंकनी शुरू कर दी।

मैथानी ने आरोप लगाया कि स्वामी के कार्यक्रम के बारे में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पहले से सूचना दे दी गयी थी, इसके बावजूद पुलिस ने उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख