ताज़ा खबरें
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज (बुधवार) यहां उनके सरकारी आवास पर राज्य के ब्लाॅक प्रमुख संघ के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी विभिन्न मांगों को सुना और यथाशीघ्र विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पंचायती राज का मजबूत होना जरूरी है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने का प्रयास लगातार कर रही है। समाजवादियों की सदैव यह कोशिश रही है कि ज्यादा से ज्यादा अधिकार पंचायत प्रतिनिधियों को दिए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास रहेगा कि ब्लाॅक प्रमुखों के कद और गरिमा के अनुरूप उनको सम्मान मिल सके और उनके अधिकारों में वृद्धि की जा सके। यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी संचालन में पंचायतीराज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ब्लाॅक प्रमुख सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में अत्यन्त प्रभावी हो सकते हैं, इससे जहां एक ओर विकास कार्यों में तेजी आएगी, वहीं दूसरी ओर कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन हो सकेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख