ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

तिरूवनंतपुरम: केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम के नजदीक एक हिस्ट्रीशीटर की अगुवाई वाले गिरोह ने आरएसएस के एक कार्यकर्ता की शनिवार रात धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि हमले में 34 वषीर्य राजेश का बायां हाथ काट दिया गया। यह हमला रात करीब नौ बजे हुआ। पुलिस ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के़ राजशेखरन ने आरोप लगाया हमले के पीछे माकपा का हाथ है। इस आरोप को वाम पार्टी के जिला नेतृत्व ने खारिज किया। प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने कल राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख