ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

औरंगाबाद (महाराष्ट्र): केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने रविवार को कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून को सरल बनाने के मकसद से इसमें बड़े बदलाव के प्रस्ताव किये गये हैं। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘1986 के उपभोक्ता संरक्षण कानून में कई खामियां थी और ई-वाणिज्य के दौर में वह व्यवहारिक नहीं रह गया था। इसीलिए इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव की आवश्यकता थी।’’ उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक स्थायी समिति के पास है और जल्दी ही इसे मंजूरी मिल जाएगी क्योंकि प्रस्तावित संशोधन में कुछ भी विवादास्पद नहीं है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋण महज एक वित्त वर्ष में कुटीर इकाइयों व उपक्रमों को दिया जाय। उन्होंने लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने में इसे एक बड़ी ‘सफलता’ बताया। यहां एक कार्यक्रम में गरीबों एवं भूमिहीन लोगों को लघु ऋणों का वितरण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि स्वतंत्रता के छह दशक बाद भी करीब 60 करोड़ लोगों के पास बैंक खाते नहीं थे। ‘नरेन्द्र मोदी नीत भाजपा सरकार जनधन योजना लेकर आई और 20 करोड़ खाते खोलने का सफल प्रयास किया और उनहें अर्थव्यवस्था में जोड़ने में मदद की।’

नई दिल्ली: चालू शादी विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने और विदेशों में मजबूती के रख को देखते हुए बीते सप्ताह भी सोने की कीमतों में तेजी रही और इसकी कीमत 27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघते हुए 27,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। सप्ताह के दौरान औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठान बढ़ने के कारण चांदी की कीमत में भी तेजी आई। गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को बाजार बंद रहे। सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रख के अलावा चालू शादी विवाह के सत्र की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण मुख्यत: सोने की कीमत 27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,117.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 14.24 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

नई दिल्ली: निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने टिकट रद्द करने के अपने शुल्क को लगभग 100 रुपये बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी अगले महीने से लागू होगी। ये होंगी नई दरें गुड़गांव स्थित यह कंपनी फिलहाल घरेलू टिकट रद्द करने पर 1800 रुपये जबकि अंतरराष्ट्रीय बुकिंग रद्द करने पर 2250 रुपये का शुल्क लेती है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि संशोधित शुल्क 1 फरवरी से क्रमश: 1899 रुपये और 2349 रुपये रहेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख