ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: सोना एक बार फिर चमक रहा है। 2016 में सोना ने अबतक की सबसे बड़ी छलांग लगाई है। वैश्विक स्तर पर तेजी और स्थानीय स्तर पर ज्वेलरों की जबरदस्त मांग के बीच सोने ने मंगलवार को साल की सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए 28 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सोने में 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। पिछले 8 दिनों में सोने में 825 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की जा चुकी है। सोने में मंगलवार को 710 रुपए का उछाल आया जो इस साल किसी एक कारोबारी सत्र में सबसे बढ़ी तेजी है। जेवराती सोने के भाव भी 600 रुपए की तेजी के साथ 27,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की लिवाली की वजह से 37,000 रुपए स्तर को पार करते हुए 1180 रुपए की तेजी के साथ 37,230 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंचे। बाजार सूत्रों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में सोना लगातार आठ दिन की तेजी के साथ 1200 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गया।

नई दिल्ली: केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने आज (मंगलवार) कहा कि कापरेरेट संचालन में और बेहतरी के लिये कंपनी अधिनियम और सूचीबद्ध कंपनियों के लिए सेबी के नियमों में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है। फिक्की द्वारा यहां आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘कापरेरेट संचालन में बड़ा बदलाव दिख रहा है और पूंजीवाद के स्वरूप में भी बड़ा बदलाव है। हम जिस ढांचे के तहत काम कर रहे हैं उसमें गरीब समर्थक और बाजार समर्थक सरकार की बात की गई है।’’ वित्त राज्य मंत्री सिन्हा ने कहा, ‘‘कंपनी अधिनियम में और बदलाव की जरूरत पड़ सकती है और सेबी द्वारा सूचीबद्ध इकाइयों के नियमन के संबंध में भी और परिवर्तन करना होगा ताकि कापरेरेट संचालन को भी और मजबूत किया जा सके।’’

वाशिंगटन: नेट न्यूट्रैलिटी पर भारत के फैसले को लेकर निराशा व्यक्त करते हुए फेसबुक के संस्थापक तथा प्रमुख मार्क ज़करबर्ग ने कहा है कि वह भारत सहित दुनियाभर में कनेक्टिविटी प्रतिबंधों को खत्म करने की दिशा में काम करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नेट न्यूट्रैलिटी पर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के फैसले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में ज़करबर्ग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, "इंटरनेट.ओआरजी के जरिये बहुत कुछ नया किया जाना संभव है, और हम तब तक इस दिशा में काम करते रहेंगे, जब तक सभी की पहुंच इंटरनेट तक न हो जाए... " दरअसल, टेलीकॉम नियामक ट्राई ने सोमवार को नेट न्यूट्रैलिटी का पक्ष लेते हुए ऑपरेटरों पर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कॉन्टेंट के आधार पर अलग-अलग दर वसूल किए जाने से प्रतिबंध लगा दिया था, जो फेसबुक की विवादित फ्री बेसिक्स तथा उससे मिलती-जुलती अन्य योजनाओं के लिए बड़ा झटका है।

नई दिल्ली: भारतीय रेल में आपको जल्द चाय की 25 वेरायटीज टेस्ट करने को मिलने वाली हैं। एक मोबाइल एप लॉन्च किया जा रहा है जिससे ऑर्डर दिए जा सकेंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी ने मशहूर टी कैफे चेन चायोस के साथ करार किया है। इसके अलावा आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए एक नया ऑफर भी पेश किया है। तरह-तरह चाय की चुस्की ट्रेन में सफर का अब अटूट हिस्सा हो सकती है क्योंकि आईआरसीटीसी ने टी कैफे चेन ‘चायोस’ के साथ हाथ मिलाया है। शुरूआती तौर पर दोनों के बीच यह तालमेल नयी दिल्ली स्टेशन पर देखने को मिलेगा और बाद में इसका विस्तार दिल्ली और मुंबई के सभी स्टेशनों पर होगा। आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चायोस के साथ साझेदारी यह सुनिश्चित होगा कि यात्रियों को चाय और अल्पाहार सीधे उनके सीट पर उपलब्ध हो।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख