ताज़ा खबरें
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। जनता उस सरकार को मौका देगी जिसने विकास कार्य किया हो। समाजवादी पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। मुलायम सिंह यादव के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि नेताजी प्रदेश व देश के सबसे अधिक अनुभवी नेता हैं। उनका जो निर्णय है वह उचित है। आजमगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस बार चुनाव में यूपी की राजनीति अलग ढंग की होगी। जनता उसी को मौका देगी जिसने विकास कार्य किया हो। पारिवारिक मामलों पर मुलायम सिंह यादव के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) प्रदेश व देश के सबसे अधिक अनुभवी नेता हैं। उनका जो निर्णय है वह उचित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा के खिलाफ साजिश रचने वाले दलों से समाजवादियों को सावधान रहना होगा। इस दौरान उन्होंने अपने सरकार की तमाम उपलब्धियों पर फोकस किया। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी। मेडिकल कॉलेज खोले। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तहसीलों में सब स्टेशन की स्थापना की गई। एंबुलेंस की तर्ज पर अब 100 नंबर पुलिस की सेवा शुरू करने जा रहे हैं। अब पीड़ित के एक फोन पर पुलिस वहां पहुंचेगी और केस दर्ज किया जाएगा।

पीड़ित के साथ पुलिस का अब अच्छा व्यवहार होगा। सीएम के लिए अखिलेश के नाम का प्रस्ताव करूंगा: शिवपाल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलना तय है और मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव का ही नाम प्रस्तावित करेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति का फल किसी को विरासत में मिलता है तो किसी को नसीब से और किसी को ताउम्र मेहनत करने के बाद भी कुछ नहीं मिलता। शनिवार को इटावा में शिवपाल ने परिवार में किसी तरह के विवाद से इनकार किया। सपा मुखिया की ओर से सीएम के नाम के फैसले के सवाल पर कहा कि चुनावी प्रक्रिया के तहत विधानमंडल की बैठक में सीएम तय होता है। इसमें वे खुद मुख्यमंत्री के लिए अखिलेश के नाम का प्रस्ताव करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से खुद को अकेला बताने संबंधी सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वे भी तो अकेले हैं। उन्होंने सवाल किया कि यहां कौन है उनके साथ। प्रदेश बड़ा है, सभी अपना-अपना काम बांट कर करते हैं। उन्होंने खुद को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का सबसे बड़ा सेवक बताया। कहा कि उन्होंने नेताजी के कपड़े धोने से लेकर मेहमानों तक की सेवा की। नेताजी का आशीर्वाद और जनता का सहयोग है साथ है, इसी वजह से विधायक व मंत्री बने हैं। शिवपाल यहां इटावा क्लब में आयोजित फिल्म बाबरी मस्जिद एक प्रेमकथा के मुहूर्त समारोह में शामिल होने आए थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख