ताज़ा खबरें
न्यायाधीश के रूप कभी राजनीतिक दबाव का सामना नहीं किया: सीजेआई
बंगाल में तोड़ा गया बीजेपी ऑफिस, पुलिस और कार्यकर्ताओं में कहासुनी
राष्ट्रपति के इमरजेंसी के जिक्र पर हुआ हंगामा- बोलीं- मचा था हाहाकार
ऐसे राजनीतिक प्रस्तावों से हमें बचना चाहिए:इमरजेंसी वाले बयान पर राहुल
कश्मीर में मतदान के रिकॉर्ड टूटे,घाटी ने दिया दुश्मनों को जवाब: राष्ट्रपति

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में चोरी के आरोप में दो दिन पहले जेल गए बंदी की मौत से गुस्साएं परिजन व समर्थकों ने देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जांच की मांग को लेकर हिमांयुपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस टीम ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो आक्रोशित परिजन व समर्थक भड़क गए। पुलिस पर जमकर ईट पत्थर बरसाए। पथराव होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पांच से छह राउंड गोलियां भी चलीं।

सीओ सिटी-सिटी मजिस्ट्रेट ने भागकर बचाई जान

पुलिस टीम जान बचाने के लिए भाग खड़ी हुई। सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट को भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पांच पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।

थाना दक्षिण के नगला पचिया निवासी आकाश (27) को थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी की बाइक की कटाई के मामले में 17 जून को घर से हिरासत में लिया था। 19 जून को उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। शुक्रवार को आकाश की एकाएक मौत की खबर जेल प्रशासन से परिजन को मिली। परिजन सुबह से ही आक्रोश में थे।

पोस्टमार्टम हाउस पर राजनीतिक दलों व भीम आर्मी के लोगों ने पुलिस प्रशासन व जेल प्रशासन को लेकर नाराजगी जताई थी। नारेबाजी व धरना दिया था।

शाम को आकाश के शव का पैनल से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को दिया गया। परिजन शव को लेकर एंबुलेंस से ला रहे थे। हिमांयुपुर चौराहे पर एंबुलेंस को रोककर परिजन व समर्थक सड़क पर बैठ गए। मृतक के भाई सन्नी का कहना था कि मेरे भाई की पिटाई से मौत हुई है। मामले की न्यायिक जांच की जाए। पुलिस परिवारीजन को भरोसा दिलाती रही थी कि तभी समर्थकों ने एंबुलेंस को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, तो गुस्साएं लोगों ने ईट पत्थरों से पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई।

पथराव होता देख पुलिस टीम उल्टे पांव जान बचाने को भाग खड़ी हुई। करीब 20 मिनट तक जमकर ईट पत्थर सड़क पर फेंके गए। इस दौरान सीओ सिटी हिमांशु गौरव व सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार के बगल से भी कई पत्थर निकले। वह भी जान बचाने को भाग निकले। फायरिंग भी पांच से छह राउंड की गई। पथराव में पांच पुलिस कर्मी के भी घायल होने की खबर है। करीब 25 मिनट बाद एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसएसपी सौरभ दीक्षित भी आ गए। पथराव कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई गईं। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख