ताज़ा खबरें
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज (शनिवार) दावा किया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के मुकाबले में कोई पार्टी नहीं है, क्योंकि सपा के शासनकाल में प्रदेश इतना विकसित हो चुका है कि दूसरे प्रदेश की सरकारें उसका अनुसरण कर रही हैं। अखिलेश ने यहां एक जनसभा में कहा, ‘आने वाले विधानसभा चुनावों में कोई भी पार्टी सपा के मुकाबले में नहीं हैं। प्रदेश में अगली सरकार फिर सपा की ही बनेगी।’ उन्होंने दावा किया कि उनकी विकास की दृष्टि से उत्तर प्रदेश इतना विकसित हो चुका है कि दूसरे प्रदेश की सरकारें भी उसका अनुसरण करने लगी है। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिये पौने दो अरब रूपयों की योजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि निकट भविष्य में इस जिले को एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने 31 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कौशाम्बी जिला अब किसी भी लिहाज से पिछड़ा नहीं कहा जाएगा। वह दिन अब दूर नहीं जब इस जिले की गिनती प्रदेश के विकसित व अग्रणी जिलों के रूप में होने लगेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख