ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज (सोमवार) लोकसभा में इटावा मैनपुरी रेल लाइन शुरू करने के लिए सरकार से आश्वासन का अनुरोध किया। रेल बजट पर अनुपूरक मांग पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मैनपुरी रेल सेवा के लिहाज से आज भी सबसे पिछड़ा जिला है। आज भी वहां बड़ी रेल लाइन शेुरू नही हुई है। जबकि इटावा से मैनपुरी तक रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन के लिए किसानों से जमीन ली गई इस क्षेत्र के किसानों ने इस उम्मीद में जंमीन दी थी कि वह जल्द ही तेज रफतार की रेल व्यवस्था से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इटावा और मैनपुरी के बीच रेल लाइन शुरू होने से मैनपुरी के लोगों को तेज रफतार की रेल सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को जानकारी देनी चाहिए कि आखिर इस लाइन को शुरू करने में बिलंब क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि कब तक यह रेल लाइन शुरू की जाएगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख