ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

नई दिल्ली: आम चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की और बिहार में जदयू-राजद-कांग्रेस गठबंधन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ एक बैठक में भाग लिया। यहां पर संवाददाताओं के साथ बात करते हुये राज्य के कांग्रेस नेताओं ने बैठक में किशोर की मौजूदगी की पुष्टि की और कहा कि पार्टी ‘किशोर की विशेषज्ञता’ के साथ 2017 के चुनाव में मोदी, (सपा अध्यक्ष) मुलायम (सिंह) और (बसपा प्रमुख) मयावाती के ‘तीन एम’ को पराजित करेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख निर्मल खत्री ने बताया कि राहुल की बहन प्रियंका को चुनाव में पार्टी का चेहरा बनाये जाने पर कोई चर्चा नहीं हुई और मुख्यरूप से राज्‍य के समस्याग्रस्त मुद्दों के इर्द-गिर्द चर्चा हुई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख