- Details
तिरुवनंतपुरम: एयर इंडिया की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आज मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट को ये धमकी मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पूर्ण रूप से इमरजेंसी घोषित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट सुबह करीब 8 बजे एयरपोर्ट पर उतरी और उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को फ्लाइट से निकाला गया है।
मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजकर 44 मिनट तक यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी दी। एयरपोर्ट को सुबह साढ़े सात बजे मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद सुबह सात बजकर 36 मिनट पर हवाई अड्डे को पूरी तरह से आपात स्थिति घोषित कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि विमान में 135 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि धमकी की उत्पत्ति और अन्य जानकारी का इंतजार है।
- Details
वायनाड: वायनाड में भीषण भूस्खलन के बाद से पांचवें दिन भी बचाव अभियान जारी है। आज भी 1300 से अधिक बचावकर्मी, भारी मशीनरी और अत्याधुनिक उपकरण लगाकर भूस्खलन में फंसे लोगों की तलाश में लगे हैं।
354 से अधिक लोगों की मौत
वायनाड में लैंडस्लाइड से अब तक 354 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव अभियान की खास बात ये है कि तलाशी और बचाव के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाली निजी कंपनियां और स्वयंसेवक भी सेना, पुलिस और आपातकालीन सेवा इकाइयों के नेतृत्व में अभियान में शामिल हो गए हैं।
भूस्खलन के कारण आए बड़े-बड़े पत्थर और लकड़ियां मुंडक्कई और चूरलमाला के आवासीय क्षेत्रों में जमा हो गई हैं, जिससे मलबे के नीचे फंसे लोगों का पता लगाने के लिए बचाव प्रयासों में बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
30 जुलाई की सुबह वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्खलन में अब तक 354 लोगों की मौत हो गई और 273 लोग घायल हो गए।
- Details
को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार को आए लैंडस्लाइड में वायनाड के 4 गांव बह गए। अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। हजारों लोगों के घर तबाह हो गए। रेस्क्यू टीम ने 800 से ज्यादा लोगों को बचा लिया है।
वायनाड लैंडस्लाइड के पीड़ितों से मिले राहुल और प्रियंका
लैंडस्लाइड की घटना के 2 दिन बाद गुरुवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वायनाड पहुंचे। उन्होंने लैंडस्लाइड में पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। इस दौरान राहुल गांधी ने पीड़ितों का दर्द बांटते हुए कहा, "आज वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसे पिता की मौत के बाद महसूस हुआ था।"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज वायनाड के चूरलमाला का दौरा किया और लैंडस्लाइड के पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड में हुए भीषण लैंडस्लाइड में अपने परिजनों और घरों को खोने वाले लोगों को देखकर बहुत दुख हुआ।
- Details
वायनाड: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन से भारी तबाही मची है। लोगों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अब आपदा को लेकर राजनीति भी गरमाने लगी है। दरअसल, केरल के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह के दावे को आधारहीन करार दिया है। इससे पहले संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि केरल सरकार में पूर्व में दी गई चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। सीएम पिनरई विजयन ने कहा कि वायनाड जिले में भूस्खलन से पहले ही भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। जिले में 572 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई, जो कि आईएमडी की भविष्यवाणी से अधिक थी।
केरल के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आपदा प्रभावित क्षेत्रों क लिए आईएमडी ने पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। बताया गया था कि 115 से 204 मिलिमीटर के बीच बारिश हो सकती है। असल में इससे अधिक बारिश दर्ज की गई है। शुरुआती 24 घंटे में क्षेत्र में 22 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई और इसके बाद के 24 घंटों में 371 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






