ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

नई दिल्ली: केरल के इदुक्‍की जिले में एक महिला बीमारी से पीडि़त थी। बताया जा रहा है कि महिला को पिछले कुछ समय से ज्‍वाइंडिस था। महिला को डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन कुछ घंटे बाद महिला फिर से जिंदा हो गई। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय रत्‍नम को मॉर्चरी में जिंदा पाया गया। मदुरई के एक अस्‍पताल में रत्‍नम का ज्‍वाइंडिस का इलाज पिछले दो महीनो से चल रहा था। रत्‍नम के अंदरूनी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्‍टरों ने रत्‍नम के परिवार वालों से कहा कि रत्‍नम को अब अस्‍पताल में रखने का कोई मतलब नहीं है क्‍योंकि उसकी बॉडी रिकवर नहीं कर रही है। इसके बाद रत्‍नम का परिवार उन्‍हें एंबूलेंस से वंदनमेद नाम गांव लेकर गया। उस दौरान रत्‍नम के शरीर में कोई भी हरकत नहीं हो रही थी। जिसके बाद रत्‍नम के परिवार ने उन्‍हें मॉर्चरी में रखने का फैसला किया। जब रत्‍नम मॉर्चरी पहुंची इसके कुछ घंटे बाद उनके परिवार ने शरीर में हरकत महसूस की। उन्‍होंने फौरन रत्‍नम को कटप्‍पना गांव मे नजदीकी प्राईवेट अस्‍पताल में भर्ती करवाकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि महिला के परिवार ने उसे मॉर्चरी में शिफ्ट करने से पहले डॉक्‍टर से बात नहीं की थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख