ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

सूरत: सूरत नगर निगम में विपक्षी नेता के भाई सहित तीन लोगों की शहर के अश्विनी कुमार रोड इलाके में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है। हमले के बाद अज्ञात हमलावर मौके से भाग गए।सूरत नगर के डीसीपी जगदीश पटेल ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने शहर के अश्विनी कुमार रोड इलाके में तीन लोगों की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि तीन मृतकों में से एक व्यक्ति का नाम भरत पटेल है जो सूरत नगर निगम में विपक्षी नेता प्रफुल्ल पटेल का भाई है। अन्य दो की पहचान बालू हिरानी और अशोक पटेल के रूप में की गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख