ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि दक्षिण गोवा में कल से शुरू होने जा रहे ‘डिफेन्स एक्सपो इंडिया-2016’ के दौरान भारत की रक्षा खरीद नीति को ऑनलाइन बनाया जाएगा। पर्रिकर ने दो दिवसीय इस विशाल आयोजन के उद्घाटन से पहले बताया, ‘हम रक्षा प्रदर्शनी के दौरान रक्षा खरीद नीति को ऑनलाइन बनाएंगे।’ उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का वर्तमान सत्र क्षेत्र में उत्पादन, निर्यात और उसके भारतीयकरण के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा। रक्षा मंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि रक्षा क्षेत्र और रक्षा प्रदर्शनी में ‘मेक इन इंडिया’ दो अलग-अलग चीजें हैं। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘रक्षा प्रदर्शनी की मूलभूत अवधारणा विभिन्न कंपनियों के बीच वाणिज्यिक आदान प्रदान है जो यहां होगा।’ रक्षा प्रदर्शनी की वेबसाइट में 1,054 कंपनियों की सूची है जो दक्षिण गोवा के नक्वेरी बेतुल गांव में होने जा रही प्रदर्शनी में अपने स्टाल लगाएंगी।

पणजी: वास्को रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते समय गिरफ्तार किया गया एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी का बेटा देशभर में विगत में हुए बम विस्फोटों की जानकारी जुटा रहा था। हालांकि अब तक हुई जांच के अनुसार पुलिस को ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे पता चले कि उसके तार किसी आतंकी योजना से जुड़े थे। आतंकवाद निरोधक दस्ते के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पुलिस आरोपी समीर सरदाना के ई-मेल और दस्तावेजों को डीकोड करने में सफल रही है और पाया है कि वह देश में विगत में हुए बम विस्फोटों के बारे में सूचना एकत्र कर रहा था। अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि 44 वर्षीय चार्टर्ड एकाउंटेंट से पूछताछ कर रहे एटीएस और खुफिया ब्यूरो ने उसके लैपटॉप के पासवर्ड का पता लगा लिया है जिसे वह पूछताछ में बताने से इनकार कर रहा था। उन्होंने कहा, हालांकि अब तक हुई जांच के अनुसार हमें उसके किसी आतंकी योजना से जुड़े होने के तार नहीं मिले हैं लेकिन जांच जारी है।

पणजी: गोवा पर्यटन ने मंगलवार को उन अफवाहों का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि छह फरवरी से शुरू होने वाले राज्य के कार्निवाल में ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। गोवा पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक निखिल देसाई ने बताया, 'कोई ड्रेस कोड नहीं है। लेकिन अश्लीलता फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह ब्राजील का कार्निवाल नहीं है।' देसाई ने बताया कि कार्निवाल उत्सवों के दौरान हर साल पहने जाने वाले परिधान ही होंगे। किसी तरह का प्रतिबंध नहीं होगा। मीडिया की कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि इस साल आयोजित होने वाले कार्निवाल उत्सव के दौरान राज्य सरकार एक ड्रेस कोड लागू करने की कोशिश में है। गोवा के सभी बड़े शहरों में छह से नौ फरवरी के बीच कार्निवाल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्निवाल-2016 के लिए किंग मोमो के तौर पर चुने गए शैलम सरडिंहा ने बताया, 'लोगों को अपने मनपसंद के कपड़े पहनने की अनुमति होगी, हालांकि मैं इस बात से सहमत हूं कि हमारे कार्निवाल में अश्लीलता के लिए कोई जगह नही है।

डोना पाउला (गोवा): वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इसमें कोई संवाद नहीं हो रहा और इस सरकार का हाल इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली उस कांग्रेस सरकार की तरह हो सकता है जिसे आपातकाल के बाद मुंह की खानी पड़ी थी। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी में हाशिये पर डाल दिए गए सिन्हा ने यहां आयोजित ‘डिफिकल्ट डायलॉग’ में यह बयान दिया। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी इस सम्मेलन को संबोधित किया। सिन्हा ने कहा, ‘निश्चित पर कोई संवाद नहीं होने की कोई गुंजाइश नहीं है...यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। यहां-वहां भूल तो होंगी ही, चिंता मौजूदा हालात को लेकर है। लेकिन महान भारतीय समाज इसका ख्याल रखेगा और भारत में संवाद में यकीन नहीं रखने वालों को धूल चटा देगा।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख