ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए यहां से करीब 99 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा जिले के लोलाब में मुठभेड़ में आज तीन आतंकवादियों को मार गिराया तथा भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि पुत्शाई इलाके में मुठभेड़ उस समय शुरू हुयी जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मी वहां गए थे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि तीन आतंकवादियों का मारा जाना कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादी धड़ों के लिए एक बड़ा झटका है। रक्षा प्रवक्ता ले़ कर्नल एन एन जोशी ने कहा कि आतंकवादियों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों में तीन एके 47 राइफल, तीन यूबीजीएल, 387 एके 47 कारतूस, 10 एके 47 मैग्जीन शामिल हैं। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

कटरा (जम्मू कश्मीर): जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में बाहर से आए छात्रों के साथ अच्छा व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से आए छात्र हमारे अतिथि की तरह है। इसलिए उनका सम्मान किया जाना चाहिए और उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। कटरा के वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश की पहचान आपसी भाईचारा है। भारत की पहचान भाईचारा और धर्मनिरपेक्षता है। उन्होंने कहा कि बाहर से आए छात्रों के साथ अतिथि देवो भव: की भावना से उनका सम्मान करना चाहिए। क्योंकि जब ये छात्र लौटते (जम्मू-कश्मीर से) हैं तब वह गुडविल एंबैसडर होते हैं।

कटरा (जम्मू कश्मीर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ( मंगलवार) कहा कि 21वीं सदी ज्ञान की सदी होगी, जिसकी अगुवाई भारत करेगा। उन्होंने कहा कि देश में 35 साल से कम उम्र के 80 करोड़ युवा हैं और हर युवा का सपना इस देश की प्रगति की कहानी बन सकता है।यहां स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के पांचवे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे मोदी ने कहा कि यह ज्ञान की सदी है और जब भी ज्ञान का दौर होता है, भारत रास्ता दिखाता है। मोदी ने कहा कि भारत 21वीं सदी का नेतृत्व करेगा क्योंकि 21वीं सदी ज्ञान की सदी है और इसके लिए उर्जा की जरूरत है और यह :ज्ञान: भारत के पास है। उन्होंने कहा कि भारत में 80 करोड़ युवाओं की उम्र 35 साल से कम है और हर युवा का सपना देश के विकास की कहानी बन सकता है। उन्होंने छात्रों से कहा 'आपको सोचने का तरीका बदलना होगा, रास्ते खुद निकल जाएंगे। बच्चों की कमाई से मां-बाप को हमेशा खुशी मिलती है। जब कोई राह दिखाने वाला नहीं होता है तब हमारी असल जिंदगी के संघर्ष की शुरुआत होती है। इस दौरान स्कूल में सिखाए गए सबक हमेशा याद आते हैं। नया करना चाहते हैं तो अपना क्षेत्र बदले और पूरे आत्मविश्‍वास के साथ आगे बढ़े। अपनी असफलता से घबराना नहीं, सीखना होगा। जीवन में जो लोग सफल हुए उनका इतिहास उनके संघर्ष को बताता है। सुख-सुविधाओं के बिना भी रास्ते निकलते हैं।

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कटरा यात्रा से घंटों पहले, पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज तड़के सांबा सेक्टर में एक अग्रिम सीमा चौकी पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सीमा की निगरानी कर रहे बीएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इस गोलीबारी में कोई भी हताहत नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर में एक सीमाई इलाके के समीप संदिग्ध गतिविधि महसूस की और गोली चलाई जिसके बाद एक व्यक्ति वहां से भाग गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय परिसर आए हैं जहां वह उच्च सुविधाओं वाले एक अस्पताल का और खेल के एक स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख