ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रीनगर स्थित एनआईटी में छात्रों के बीच झड़प की समयबद्ध जांच के लिए गुरुवार को आदेश दे दिए। उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि हम लोगों ने एनआईटी की घटनाओं की पड़ताल के लिए एक जांच का गठन किया है। सिंह ने कहा कि श्रीनगर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जांच करेंगे और 15 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट दाखिल करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस मुद्दे को यथाशीघ्र हल करेंगे। सिंह से उनके इस बयान के बारे में जब पूछा गया कि छात्रों पर ‘हल्का लाठी चार्ज’ किया गया है तो उन्होंने कहा कि उनका उस वक्त का बयान उन्हें मिली सूचना पर आधारित था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एनआईटी में छात्रों की निजी एवं शैक्षिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

श्रीनगर: श्रीनगर स्थित एनआईटी में गुरुवार को भी हालात तनावपूर्ण रहे और दूसरे प्रदेशों के छात्रों के एक छोटे से समूह ने इंस्टीट्यूट को कश्मीर घाटी से बाहर ले जाने की मांग करते हुए परिसर के अंदर ही प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे प्रदेशों की छात्राओं ने इंस्टीट्यूट को कश्मीर घाटी से बाहर ले जाने की अपनी मांग के समर्थन में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए परिसर में प्रदर्शन किया। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के. राजेन्द्र कुमार इंस्टीट्यूट में हालात का जायजा लेने एनआईटी पहुंचे। दूसरे प्रदेशों के छात्रों के प्रदर्शन का यह तीसरा दिन है। प्रदर्शनकारी उनपर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि इंस्टीट्यूट के कुछ संकाय सदस्य गैर-स्थानीय छात्रों को कथित रूप से परेशान कर रहे हैं। आंदोलनकारी छात्रों ने मांग की है कि एनआईटी के कुछ स्टाफ सदस्यों को इस्तीफा देना चाहिए ताकि ‘वे किसी छात्र के केरियर से खिलवाड़ नहीं कर सकें।’ संकाय सदस्यों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि वे अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से स्तब्ध हैं। एक संकाय सदस्य ने कहा कि आरोप स्तब्ध करने वाले हैं। बस रेकॉर्ड की जांच करें और आप पाएंगे कि गैर-स्थानीय छात्र का परीक्षाओं में प्रदर्शन बेहतर है। हम उनके प्रति उदार हैं।

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो वांछित आतंकवादी मारे गए। इन आतंकवादियों में एक व्यक्ति पूर्व में पुलिसकर्मी रह चुका है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ यहां से 55 किलोमीटर दूर स्थित शोपियां के वेहिल गांव में शुरू हुई। मुठभेड़ की शुरूआत 62 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों द्वारा इलाके में खोजी अभियान चलाए जाने के बाद हुई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए और उनके पास से दो हथियार बरामद हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि मृत आतंकवादियों की पहचान नसीर अहमद पंडित और इनामुल हक उर्फ वसीम मल्ला के रूप में हुई है। दोनों ही हिजबुल मुजाहिदीन के वांछित आतंकवादी थे। पंडित पिछले साल पुलिस बल छोड़कर आतंकी समूह में शामिल हो गया था।

श्रीनगर: एनआईटी श्रीनगर में व्याप्त तनाव के बीच केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय का दो सदस्यीय एक दल आज (बुधवार) यहां पहुंचा और उसने प्रौद्योगिक संस्थान के अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। इस बीच, कश्मीर के बाहर से आए छात्रों ने ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ गतिविधियों में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनके समक्ष अपनी पांच मांगें रखीं। एनआईटी के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘एचआरडी मंत्रालय से दो सदस्यीय दल यहां पहुंचा और उसने एनआईटी के अधिकारियों से मंत्रणा की।’’ एचआरडी के दल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दल में एचआरडी मंत्रालय में निदेशक :तकनीकी शिक्षा: संजीव शर्मा और उप निदेशक वित्त फजल महमूद शामिल हैं । स्थिति का जायजा लेने के लिए वे संस्थान के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्रों के बीच भरोसा बढ़ाने और उनकी सुरक्षा के बारे में उन्हें आश्वस्त करने के लिए यह पहल की गई है।’’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख