ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

अगरतला: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मुख्यालय में एक व्यक्ति द्वारा कुर्सी से किए गए हमले में राज्य के परिवहन मंत्री माणिक डे और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बादल चौधरी घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को कहा कि इस मामले में समीर देबनाथ (30) को गिरफ्तार किया गया है। देबनाथ रविवार देर रात कार्यालय जाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बादल चौधरी और परिवहन मंत्री माणिक डे पर हमला किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि समीर देबनाथ ने पहले कहा कि उनके पिता गंभीर रूप से बीमार थे और उसे इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी, लेकिन उसका दावा झूठा निकला। घटना के दौरान, मुख्यमंत्री माणिक सरकार और माकपा नेता बिजन धर और गौतम दास पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख