ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

फिरोजपुर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जिले में भारत-पाक सीमा पर आज (रविवार) तड़के दो पाकिस्तानी घुसपैठियों समेत चार लोगों को मार गिराया और उनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक आरके थापा ने बताया कि पाकिस्तानी घुसपैठियों के अलावा दो भारतीय नागरिकों को भी मार गिराया गया। थापा ने बताया कि बीएसएफ के 191 बटालियन के जवानों ने आाज तड़के करीब चार बजकर 40 मिनट पर फिरोजपुर सेक्टर के मेहंदीपुर सीमा चौकी के निकट कुछ हरकत देखी और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दस किलोग्राम हेराइन, दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकल बरामद किए गए। डीआईजी ने कहा कि माना जा रहा है कि एक घुसपैठिया वापस पाकिस्तान की तरफ भाग गया।

जालंधर: पंजाब पुलिस के निलंबित अर्जुन पुरस्कार विजेता पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी आवास में पंखे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। तकरीबन दो साल से निलंबित और अपने खिलाफ अन्य मामलों के कारण वह निराश और हताश थे। जालंधर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (शहर-1) जे. एलेनचेजियन ने शनिवार को बताया कि जालंधर स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस मुख्यालय परिसर में स्थित सरकारी आवास में पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी ने शुक्रवार देर रात कथित रूप से घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। एलेनचेजियन ने बताया, 'पुलिस अधिकारी की पहचान नरिंदर सिंह (45) के रूप में की गई है। वह पांचवी इंडियन रिजर्व बटालियन में बतौर सहायक कमांडेंट तैनात थे और निलंबित चल रहे थे।

पठानकोट: गणतंत्र दिवस के दिन पंजाब के पठानकोट रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने उस जगह को खाली कराने के बाद तलाशी अभियान शुरु कर दिया। आईजी लोकनाथ अंगरा ने बताया कि हम लोगों को नहीं लगता कि यह कुछ खतरनाक है लेकिन हमलोग कोई चांस नहीं लेना चाहते हैं। सेना का बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है। जांच के बाद डीआईजी (सीमा क्षेत्र) कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि संदिग्ध बैग में विस्फोटक नहीं है। गौरतलब है कि जनवरी के पहले सप्ताह में एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमले से पठानकोट सुर्खियों में आ गया था।

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को देखने अस्पताल गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीने में बेचैनी और बुखार की शिकायत के बाद बादल को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन के चंडीगढ़ दौरे को खत्म करने के बाद नई दिल्ली रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने बादल से मुलाकात की और उनसे उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। चंडीगढ़ से ही फ्रांस के राष्ट्रपति फांस्वा ओलोंद ने तीन दिन की भारत यात्रा की शुरुआत की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने बादल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कुछ मिनट अस्पताल में बिताए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख