ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: एसवाईएल यानी सतलुज यमुना लिंक नहर के मामले में पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। पंजाब सरकार ने कहा है कि जब समझौता हुआ था तब के हालात और अब के हालात में बहुत फर्क आ गया है। पंजाब में जो पानी है वह उसके लिए ही पूरा नहीं पड़ रहा है ऐसे में हरियाणा को पानी कैसे दे सकते हैं। पंजाब में पहले ही पानी में 16 फीसदी की कमी आ गई है। यह भी कहा कि रावी बेसिन के पानी पर हरियाणा का हक जताना गलत है। रावी बेसिन के पानी पर हरियाणा का कोई हक़ नहीं है। हरियाणा को अलग-अलग प्रोजेक्ट से पानी मिल रहा है। शारदा यमुना लिंक से हरियाणा को पानी मिल रहा है। ऐसे में हरियाणा सरकार का इस मामले में याचिका दाखिल करने का कोई अधिकार नहीं बनता। इस लिए हरियाणा सरकार की याचिका को खारिज किया जाए।

पठानकोट: एक आईएसआई अफसर समेत पाकिस्तान का जांच दल बुलेट प्रूफ गाड़ियों में अमृतसर से पठानकोट रवाना हो गया है। यहां जनवरी में हुए आतंकी हमले में सात जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के जांच दल के पठानकोट जाने को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता आज पठानकोट में काले झंडे प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी रास्ता बंद करके प्रदर्शन की धमकी दी है। इसके लिए एयरबेस में सफेद, लाल और पीले रंग के शामियाने लगाए गए हैं ताकि संवेदनशील इलाकों को ढंका जा सके। सोमवार को टीम ने एनआईए के अधिकारियों से मुलाकात की थी। एनआईए के अधिकारियों ने मुलाकात में जांच में इकट्ठा सबूतों को पाकिस्तानी टीम के सामने पेश किया। ख़बर यह भी है कि भारत सरकार पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर की आवाज के नमूने मांग सकती है। न वहीं पाक जांच टीम के पठानकोट पहुंचने के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

नई दिल्ली: एनआईए ने पठानकोट आतंकवादी हमले के सिलसिले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है, जिनमें पंजाब पुलिस के अधीक्षक सलविंदर सिंह शामिल हैं। इन लोगों को पूछताछ के लिए तलब करने का कारण है कि पाकिस्तान की ओर से अनुरोध पत्र दिए जाने की अभी तक प्रतीक्षा की जा रही है, ताकि उनके साथ कानूनी रूप से साक्ष्य साझा किए जा सकें। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने बताया कि सलविंदर सिंह, उसके जौहरी मित्र राजेश वर्मा तथा रसोइये मदन गोपाल को नियमित पूछताछ के लिए तलब किया गया है, क्योंकि एजेंसी 27 मार्च को पाकिस्तान से विशेष जांच दल (एसआईटी) से होने वाली मुलाकात की तैयारियों में जुटी है। अधिकारियों ने कहा कि यह एक नियमित जांच है, क्योंकि मामले में आरोपपत्र दाखिल करने से पहले कुछ औपचारिकाओं को पूरा किया जाएगा। एनआईए ने तीनों की झूठ पकडने वाली मशीन से जांच की है तथा उन्हें क्लीन चिट दी है। इन तीनों का कथित रूप से जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने 31 दिसंबर एवं एक जनवरी के बीच की रात में अपहरण कर लिया था। इन्हीं आतंकवादियों ने एक जनवरी की सुबह पठानकोट हवाई अड्डे पर भीषण हमला बोल दिया।

अटारी: भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों ने अटारी की वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होली मनाई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उप महानिरीक्षक (पंजाब सीमा) सुमेर सिंह ने बताया कि बीएसएफ कर्मियों और पाकिस्तान रेंजर्स ने शून्य रेखा (संयुक्त जांच चौकी) पर फूलों से होली खेली। सुमेर सिंह ने कहा कि बीएसएफ के जवान शून्य रेखा पर गए और पाकिस्तान रेंजर्स के जवान उन्हें होली की शुभकामनाएं देने आगे आए। उन्होंने ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के इतिहास में 'पहली बार' है जब दोनों बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक-दूसरे के साथ होली खेली और 'एक नए मिसाल' की स्थापना की। दोनों बलों के जवानों ने एक-दूसरे को मिठाइयां भी दीं और एक-दूसरे से हाथ मिलाए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख