- Details
उग्गी (जालंधर): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मौकापरस्त करार देते हुए पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी संयोजक राज्य में केवल सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश को हर मोर्चे पर बदनाम कर रहे हैं। पंजाब में किसानों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करने जालंधर के उग्गी गांव पहुंचे सुखबीर ने संवाददाताओं से कहा, 'केजरीवाल का पंजाब से कोई लेना-देना नहीं है। वह केवल यहां सत्ता हथियाने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। सतलज यमुना लिंक नहर के बारे में यहां आकर उन्होंने कहा कि पंजाब के पास पानी नहीं है और एक बूंद पानी बाहर नहीं जाना चाहिए।' सुखबीर ने आरोप लगाया, 'दिल्ली पहुंचते ही इस मसले पर उनका सुर बदल गया और सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ उन्होंने हलफनामा तक दायर कर दिया। केजरीवाल की अलग-अलग समय में आस्था बदलती रहती है। केजरीवाल का इतिहास झूठ बोलने का रहा है। इससे सभी अवगत हैं।' केजरीवाल को ‘सिख विरोधी’ करार देते हुए सुखबीर ने कहा, 'दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने गुरुद्वारा शीशगंज में बुलडोजर भेजकर वहां के प्याउ को तुड़वा दिया। इससे बड़ा सिख धर्म विरोधी आचरण और क्या हो सकता है।'
- Details
जालंधर: पंजाब के अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर रविवार को तड़के सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गोलीबारी में दो पाक घुसपैठियों को मार गिराया। मौके से लगभग नौ किलो हेरोईन बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 45 करोड़ रुपये आंकी गई है। सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक आरएस कटारिया ने बताया कि अमृतसर सेक्टर के भारोपाल सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने रविवार को तड़के सीमा सुरक्षा घेरा के पास दो पाक तस्करों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। तस्कर भारतीय क्षेत्र में कुछ पैकेट फेंकने लगे। उन्होंने बताया कि जवानों ने तस्करों को हरकत रोकने के लिए ललकारा। इस पर तस्करों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मौके पर तैनात जवानों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस गोलीबारी में एक तस्कर मौके पर ही मारा गया जबकि गंभीर रूप से घायल एक तस्कर भागकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके पाक की ओर चला गया और गिर पड़ा।
- Details
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री और पंजाब से भाजपा के दलित चेहरे विजय सांपला को आज (शुक्रवार) पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पंजाब में अगले साल प्रारंभ में विधानसभा चुनाव हैं और राज्य में 32 फीसदी दलित वोट हैं। ऐसे में भाजपा ने दलित वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए 55 वर्षीय सांपला पर भरोसा किया है जो बिल्कुल सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं और सालों से अपनी मेहनत से पार्टी में आगे बढ़े हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने और शिअद-भाजपा सरकार के सत्ता विरोधी लहर से जूझने के मद्देनजर पार्टी नेता को विश्वास है कि उनकी नियुक्ति चुनाव में उसे मदद पहुंचाएगी।
- Details
पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरुवार को कहा कि पंजाब के पास दूसरे राज्य को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि सतलज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर कभी भी हकीकत में तब्दील नहीं होगी। बादल ने एक जनसभा में कहा, "एसवाईएल करार केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का पंजाब के साथ घोर अन्याय था। शिरोमणि अकाली दल ने पहले दिन से ही इसका विरोध किया है। अब हम किसी भी कीमत पर इस नहर का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।" मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने इस परियोजना के लिए 1980 के दशक में भूमि खोदने के समारोह के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का स्वागत किया था। अब वे नेता जनता को गुमराह करने के लिए कुछ स्थानों पर खुदाई भरने की चालों का सहारा ले रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






