- Details
लुधियाना: पंजाब के शेरपुर इलाके में 13 साल की एक लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और बाद में उसे जिंदा जला दिया। थाना प्रभारी सुरिंदर मोहन ने कहा कि लड़की के साथ कल रात पड़ोस में रहने वाले शख्स ने दुष्कर्म किया। जब लड़की ने कहा कि वह अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बता देगी तो आरोपी ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। लड़की को जब सिविल अस्पताल ले जाया गया तो उसका करीब 90 प्रतिशत शरीर झुलस चुका था। मोहन ने बताया कि लड़की ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान पीड़ित ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। मोहन ने कहा कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और मुख्य आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है।
- Details
चंडीगढ़: खडूर साहिब विधानसभा सीट उपचुनाव में आज (मंगलवार) सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने जीत हासिल की। पार्टी के प्रत्याशी रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी भूपिंदर सिंह को 65,664 मतों के अंतर से पराजित किया। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। ब्रह्मपुरा ने भूपिंदर सिंह को पराजित किया जो कांग्रेस से अलग हो गये थे और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थे। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि 15 चरणों की मतगणना समाप्त होने के बाद ब्रहमपुरा को 83,080 मत मिले जबकि भूपिंदर के खाते में 17,416 मत आए।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवाएं लेने की तैयारी कर रही है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की मजबूत रणनीति बनाई जा सके। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने शनिवार को यहां कहा, "अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने पंजाब कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रशांत किशोर की मदद लेने की मंजूरी दे दी है।" किशोर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 2014 के लोकसभा चुनावों में रणनीति बनाने का श्रेय जाता है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला था। वहीं, वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके जनता दल यूनाइटेड के लिए पिछले साल नबंवर में हुए विधानसभा चुनावों में रणनीति बनाने के लिए जाने जाते हैं। वे पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क में हैं।
- Details
चंडीगढ़: अभिनेता और हास्य कलाकार गुरप्रीत गुग्गी बुधवार को अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। 'आप' के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि गुग्गी के पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को फायदा होगा और इससे पंजाब के युवाओं को सकारात्मक संदेश पहुंचेगा। पार्टी में शामिल होने के बाद गुग्गी ने कहा कि वह दिल्ली मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित हैं। केजरीवाल ने लोगों की समस्याएं सुलझाने के लिए 'व्यावहारिक एजेंडा एवं दृष्टिकोण' अपनाया है। अन्य परंपरागत पार्टियों में ऐसा देखने को नहीं मिला। गुग्गी ने कहा, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर परंपरागत नेता हैं, जबकि केजरीवाल नया सूत्र, व्यावहारिक दृष्टिकोण लेकर आए हैं, जो दूसरी राजनीतिक पार्टियों में नहीं दिखाई देता।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






