ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बटाला: पंजाब में खनन माफिया द्वारा पत्थर काटने वाली इकाइयों के मालिकों से वसूली करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के समन्वयक अरविन्द केजरीवाल ने आज घोषणा की कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आने पर 24 घंटे के भीतर समस्या का अंत कर देगी। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं तक पहुंचने के लिए राज्य के पांच दिन के दौरे पर आए केजरीवाल ने यहां एक रैली में कहा, मैं यह जानकर हैरान हूं कि पत्थर काटने वाली कानूनी इकाइयों के मालिकों को पंजाब में खनन माफिया को गुंडा कर या जजिया देना होता है। मैं घोषणा करता हूं कि आप के सत्ता में आने के 24 घंटे के भीतर राज्य में इसपर रोक लगा दी जाएगी। पत्थर काटने वाली इकाइयों के मालिकों सहित व्यापारिक समुदाय के सदस्य आज केजरीवाल से मिले और आरोप लगाया कि वसूली करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने अपने खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराए जाने का भी आरोप लगाया।

चंडीगढ़: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पार्टी को निलंबित किए गए पंजाब के अपने दो सांसदों से बातचीत करने में कोई परेशानी नहीं है, यदि ‘उन्हें अपनी गलती का एहसास हो।’ यह पूछने पर कि क्या आम आदमी पार्टी पटियाला और फतेहगढ़ साहिब से अपने सांसदों धरमवीर गांधी और हरिन्दर सिंह खालसा से बातचीत करेगी, केजरीवाल ने कहा, ‘देखते हैं, हम अपना प्रयास करेंगे।’ दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पिछले वर्ष निलंबित कर दिया गया था।

जालंधर: पंजाब में सत्तारूढ़ शिअद भाजपा गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस के हमलों के बीच सूबे के दौरे पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वागत के लिए पूरे शहर में दिल्ली सरकार के खिलाफ बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें पंजाबी में लिखा है - ‘इक साल, दिल्ली बेहाल। की वादे कीत्ते, की निभाये।’ दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पांच दिन के दौरे पर पंजाब में हैं। रविवार को जालंधर में उनका तीन घंटे का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम से पहले शहर में जगह-जगह इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें दिल्ली सरकार के कामकाज पर सवालिया निशान लगाए गए हैं। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के जालंधर के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक राजीव चौधरी ने बातचीत में कहा, ‘यह विपक्षी दलों का कारनामा है। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा किया गया है।

फाजिल्का: आम आदमी पार्टी (आम) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब की शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार ने सत्ता में बने रहने का ‘नैतिक अधिकार खो दिया’ है, क्योंकि वह राज्य के लोगों को शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में ‘बुरी तरह नाकाम’ रही है। अपने पांच दिवसीय पंजाब दौरे के दूसरे दिन केजरीवाल ने तेजा रूहेला गांव में कहा, ‘आजादी के इतने सालों बाद भी पंजाब के गांव पेयजल से अब भी वंचित हैं।’ केजरीवाल ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद यदि ‘आप’ सत्ता में आती है तो एक महीने के भीतर पंजाब के सभी गांवों में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने पाया है कि पंजाब के कई गांव अब भी शुद्ध पेयजल से वंचित हैं, जिसकी वजह से इलाके के ज्यादातर परिवार जलजनित रोगों से प्रभावित हैं।’ केजरीवाल ने कहा, ‘यदि राज्य सरकार लोगों को पेयजल मुहैया कराने में भी नाकाम रहती है तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख