ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी एवं अन्य को चेयर प्रोफेसरशिप की पेशकश की है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने चेयर प्रोफेसरशिप की पेशकश जाने-माने अर्थशास्त्री प्रो. योगेंद्र के अलघ और पद्म भूषण से सम्मानित इला भट्ट को भी की है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट ने शनिवार को सिंह, सत्यार्थी, अलघ और भट्ट को क्रमश: विश्वविद्यालय में जवाहर लाल नेहरू चेयर, लाल बहादुर शास्त्री चेयर, डॉ. मनमोहन सिंह चेयर और महात्मा गांधी चेयर का चेयर प्रोफेसर नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

गुरदासपुर: सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने आज (गुरूवार) सुबह पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर एक संदिग्ध घुसपैठिए को मार गिराया जहां दो जनवरी को वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के बाद से बल हाई अलर्ट पर है । अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ की टीम ने आज सुबह बामियाल क्षेत्र के नजदीक कम से कम तीन घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि देखी । इस पर बीएसएफ कर्मियों ने गोलीबारी की । उन्होंने कहा, ‘‘एक घुसपैठिया मारा गया है, जबकि दो अन्य अंतरराष्ट्रीय सीमा से वापस भाग गए । घटना वाला इलाका ताश क्षेत्र कहलाता है जो पठानकोट में बामियाल के नजदीक गुरदासपुर सेक्टर में पड़ता है।’’

लुधियाना: स्वाइन फ्लू से यहां क्रिश्चन मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही एच1एन1 वायरस से शहर में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। डॉक्टर रमेश ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में भर्ती एक महिला में एच1एन1 के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों की कुल संख्या 65 हो गई है।

लुधियाना: दो अज्ञात हमलावरों ने यहां नए किदवई नगर पार्क में उस मैदान पर आज (सोमवार) गोलीबारी की जहां आरएसएस शाखा की सभा आयोजित किए जाने की योजना थी। मैदान खाली होने के कारण इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि आरएसएस स्वयंसेवकों की सभा से पहले मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने शाखा मैदान में गोलीबारी की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने ‘मंकी कैप’ पहन रखी थी और इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकती। पुलिस उपायुक्त नरिंदर भार्गव ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। आरएसएस स्वयंसेवकों की सभा अभी शुरू नहीं हुई थी इसलिए इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख